आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 47
शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश
==========================
1. सोना के दम पर भारत की बम-बम, $3.293 Billion की बृद्धि के साथ लगातार चौथे सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार।
2. दक्षिण की ओर चला धर्म रथ, केंद्र की नए साल में 4000 मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना।
3. कालीघाट के एक स्कूल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेकर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, शिक्षिका के खिलाफ पुलिस जांच शुरू।
4. अलीपुर कोर्ट परिसर से 7 हजार रुपये, स्टाम्प पेपर चोरी का आरोपी टेंगरा निवासी मोहम्मद आलम गिरफ्तार।
5. दक्षिण 24 परगना के फलता में मध्य रात्रि आग में जलकर खाक हुआ पेन कारखाना।
6. ओडिशा: 'बांग्लादेशी' संदेह में मुर्शिदाबाद के प्रवासी मजदूर का उत्पीड़न, कल संबलपुर जाएंगे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, आज राज्यपाल सी.वी. आनन्द बोस से भी करेंगे बात।
7. नदियाः TMC पार्षदों का ही मेयर के खिलाफ बेलगाम भ्रष्टाचार, मनमाने निर्णय सहित कई आरोप! गयेशपुर नगर निगम बोर्ड भंग।
8. बड़तल्ला स्ट्रीट श्री श्याम सरकार मंडलः निशान पूजन एवं कीर्तन आज शाम 4.30 से 8.30 बजे तक जमुना भवन, 217 रवीन्द्र सरणी, बड़ाबाजार, कोलकाता में, निवेदकः शिव कुमार राजपुरिया।
9. भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत; RSS पैरा-मिलिट्री फोर्स नहीं, ये समझना बड़ी भूल।
10. मुजफ्फरपुर: AI से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का 'डीपफेक' वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार।
11. बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठ कराने वाला सरफराज गिरफ्तार, नेपाल से जुड़ा कनेक्शन।
12. यूपी रिश्वत कांड: फर्मों से मिले दस्तावेज घर में रख सौदेबाजी कर रहे थे GST अफसर, वसूली मामले में नया खुलासा।
13. महाराष्ट्र BMC चुनाव: मतदान से पहले निर्विरोध जीते 68 प्रत्याशियों की जांच करेगा आयोग, भाजपा के अकेले 44 शामिल।
14. संगम तट पर 'हर हर गंगे' की गूंज, अब तक 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, 15 लाख पहुंचने की संभावना, 10 हजार पुलिस कर्मी तैनात।
15. चीन में AI ने बिना लक्षण वाला पैंक्रियाज कैंसर पहचाना: इसी से गई थी एपल CEO स्टीव जॉब्स की जान; 90% मरीज 5 साल भी नहीं जी पाते।
16. ईरान के कई शहरों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त झड़प, बढ़ीं खामेनेई की मुश्किलें।
=========================
विज्ञापन
विज्ञापन