Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: सुबह 7:00 बजे की बड़ी खबरें……….* 09.04.2024

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Apr 9, 2024 / Post views : 281

Share:

➡लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज जिलों के दौरे पर रहेंगे सूबे की मुखिया योगी, सीएम रामपुर, हापुड़ व पीलीभत जनपद जाएंगे , पीलीभीत में पीएम की जनसभा में CM रहेंगे मौजूद, सुबह 11 बजे पीएम ड्रमंड गवर्नमेंट इंटर कॉलेज आएंगे, रामपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, 12.50 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम, हापुड़ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे सीएम योगी, दोपहर 2.50 बजे हापुड़ में जनसभा संबोधित करेंगे.

➡लखनऊ-रायबरेली से प्रियंका गांधी का मैदान में उतरना लगभग तय, अमेठी लोकसभा सीट पर संशय लगातार बरकरार, राहुल, दीपक व वरूण के नाम पर चल रही चर्चा.

➡लखनऊ-सातवें चरण की ओर बसपा का कारवां, घोसी से बालकृष्ण को मिला है टिकट, कांग्रेस छोड़कर बसपा में आए हैं बालकृष्ण, मंगलवार को जारी हो सकती है चौथी सूची.

➡लखनऊ-जमानत राशि ले सकेंगे निजी इंजीनियरिंग संस्थान, 5000 तक ही जमानत राशि की मिली है मंजूरी, विद्यार्थियों को सुरक्षा राशि वापस करने का देना होगा प्रमाण पत्र, जमानत राशि न लौटाने पर उन्हें देनी होगी दोगुनी राशि, शासन ने एकेटीयू और प्राविधिक शिक्षा परिषद को दिए निर्देश.

➡लखनऊ-देश भर के मुसलमानो के लिए एडवाइजरी जारी, इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया की ओर से एडवाइजरी, 10 या 11 अप्रैल को ईद होगी- फरंगी महली, ईद पर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें- फरंगी , सड़को पर नमाज़ न अदा की जाए- फरंगी महली, 'नमाज को अंदर अदा करे, किसी को परेशानी ना हो', 'देश की तरक़्क़ी और ख़ुशहाली के लिए दुआ करें'.

➡लखनऊ-भारत समाचार की खबर का हुआ असर, चंद्रिका देवी मंदिर की विद्युत व्यवस्था का मामला, जायजा लेने पहुंचे SE एके राय व इंजीनियर सुनील कपूर, लाइट काटे जाने की सूचना के बाद पहुंचे अधिकारी , मंदिर पर विद्युत की नहीं होगी परेशानी- चीफ इंजीनियर, ‘मंदिर के नाम से कनेक्शन का जमा होता है बिल’, ‘जुगाड़ से बिजली जलाने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई’.

➡लखनऊ-आज से फिर जमा करना होगा गृह कर , पहली बार 15% छूट का लाभ उठा सकेंगे भवन स्वामी , नगर निगम गृह कर सॉफ्टवेयर 9 अप्रैल से शुरू करेगा, भवन स्वामियों को गृह कर जमा करने में छूट मिलेगी.

➡लखनऊ-बाइक सवार युवक हुए हादसे का शिकार , हादसे में 5 युवक हुए गंभीर रूप से घायल, सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, घायलों को ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल भेजवाया, महिंगवां थानाक्षेत्र के कुम्हरावां-बीकेटी मार्ग की घटना.

➡लखनऊ-आज से शुरू हो रहा है चैत्र नवरात्रि का पर्व, आदि शक्ति मां दुर्गा की होती है उपासना, देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का लगा तांता, श्रद्धालू लगा रहे हैं देवी माता के जयकारे , मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की होती है आराधना, देवी मंदिरों में भीड़ अपार, घर-घर सजा मां का दरबार, मंदिरों में पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी के जरिए चप्पे चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी.

➡लखनऊ-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी हिंदू नववर्ष की बधाई, मुख्यमंत्री ने भी दी नवसंवत्सर व नवरात्र की बधाई, प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है.

➡लखनऊ-सुसाइड नोट लिख बीएससी नर्सिग के छात्र ने की खुदकुशी, लिखा- मैं जिंदगी जी नहीं पा रहा हूं,,, त्रस्त हो चुका हूं, फ्लैट में फंदे से लटकता मिला शव, वजह स्पष्ट नहीं, लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र की है घटना.

➡लखनऊ-एडीजी के फर्जी हस्ताक्षर कर सिपाहियों का ट्रांसफर, ट्रांसफर आदेश जारी करने वाला बाबू जांच में दोषी, एएसपी हरदोई को दी गई थी विभागीय जांच, बर्खास्तगी की लटकी तलवार, मामला दर्ज, गौतमपल्ली थाने में बाबू पर एफआईआर दर्ज.

➡लखनऊ-बुधवार या बृहस्पतिवार को पढ़ी जाएगी ईद की नमाज, सुबह पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा डायवर्जन, ईद-उल-फितर पर पुराने लखनऊ में यातायात बदलेगा.

➡अमेठी-सांसद स्मृति इरानी का अमेठी दौरे का दूसरा दिन , आज संसदीय क्षेत्र के सभी प्राचीन शक्तिपीठ जाएंगी, शक्तिपीठ देवी मंदिरों पर पहुंच कर करेंगी पूजा अर्चना, सुबह 10.30 बजे करीब अपने आवास से निकलेंगी सांसद.

➡प्रयागराज-इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्थानीय निकायों के अफसरों को दिये निर्देश, सेवानिवृत्त सैनिकों की सेवाएं जोड़ें, निर्धारित करें वेतन- कोर्ट, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की कोर्ट ने दिया है आदेश.

➡लखनऊ-एयरपोर्ट से 29 तस्करों के भागने का मामला, घटना का सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, सुरक्षाकर्मियों के सामने आराम से साथी को लेकर भागे तस्कर, किसी ने नहीं की थी सोना तस्करों को रोकने की कोशिश.

➡सुल्तानपुर-मुख्य हत्यारोपी अजय सिंह मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, विजय नारायण की गोली मारकर हत्या का मामला, पैर में गोली लगने से घायल हुआ, अस्पताल में भर्ती, बिना नंबर की बाइक और पिस्टल बरामद की गई, अंबेडकर नगर जिले के महरुआ का रहने वाला है अजय, नगर कोतवाली और बंधुआ कला पुलिस को मिली सफलता.

➡पीलीभीत-पीएम नरेन्द्र मोदी आज पीलीभीत दौरे पर आएंगे, BJP प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में करेंगे जनसभा, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों की चप्पे चप्पे पर नजर, ट्रैफिक पुलिस ने 10 रास्ते का किया रूट डायवर्जन, DM के आदेश पर जनपद के स्कूल, कॉलेज बंद, शहर के ड्रमण्ड राजकीय कॉलेज में पीएम का कार्यक्रम.

➡जालौन-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी, मौत, महिला का शव देखते ही परिजनों में मची चीख पुकार, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिचौली की घटना.

➡जालौन-युवक ने 2 वर्षीय मासूम बच्ची संग किया दुष्कर्म, घर पर खेलने आई मासूम संग किया घिनौना कृत्य, आरोपी मासूम बच्ची का रिश्ते में लगता है चाचा, खून से लथपथ बच्ची लेकर परिजन पहुंचे पुलिस के पास, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी की घटना.

➡सहारनपुर -एडीजी मेरठ जोन ने की समीक्षा बैठक , पुलिस लाईन सभागार में डीआईजी सहारनपुर रहे मौजूद, राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, लोकसभा चुनाव व आगामी त्यौहारों को लेकर की गोष्ठी.

➡लखनऊ-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का दौरा आज , आज पीलीभीत के प्रवास पर रहेंगे भूपेंद्र सिंह चौधरी, आज सुबह 11 बजे पीएम की जनसभा में शामिल होंगे.

➡मुज़फ्फरनगर -पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी का रोड शो आज, मुजफ्फरनगर-बिजनौर लोकसभा में करेंगे रोड शो, लालूखेड़ी से भोकाहेड़ी तक करेंगे रोड शो, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे, एनडीए गठबंधन रोड शो की तैयारी में लगा.

➡दिल्ली-दिल्ली उच्च न्यायालय में केजरीवाल पर फैसला आज, केजरीवाल ने ईडी गिरफ्तारी, रिमांड को चुनौती दी है , गिरफ्तारी,रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला , जे स्वर्ण कांता शर्मा दोपहर 2.30 बजे आदेश सुनाएंगी.

➡दिल्ली-आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम, 'जेल का जवाब वोट से' डोर टू डोर अभियान चलाएंगे, आप दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय चलाएंगे अभियान, आज 11.30 बजे शाहदरा के विश्वास नगर में अभियान.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें