शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 40
➡लखनऊ- साइबर अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, नकेल कसने के लिए साइबर कमांडो टीम तैयार, आधुनिक उपकरणों, साइबर तकनीक से लैस होगी टीम, टीम को मुख्यालय में किया जाएगा तैनात, जिले, जोन, रेंज के पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंग, अपराध रोकने, अपराधियों की गिरफ्तारी में मिलेगी मदद, डीजी साइबर व सीआईडी बिनोद कुमार ने दी जानकारी, 15 सदस्यीय टीम को प्रतिष्ठित संस्थानों में मिला प्रशिक्षण
➡लखनऊ- सीजीएसटी अफसरों की घूसखोरी का मामला, ED करेगी अफसरों की घूसखोरी मामले की जांच, प्रभा भंडारी और अन्य अधिकारियों की होगी जांच, CGST झांसी कार्यालय में तैनात डिप्टी कमिश्नर की जांच, ईडी ने आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा जुटाना शुरू किया, सीबीआई, सीजीएसटी, आयकर विभाग से मांगी जांच रिपोर्ट, बरामद दस्तावेज, अभी तक की जांच की रिपोर्ट मांगी, सीबीआई ने घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तारी की थी, डिप्टी कमिश्नर के अलावा अनिल कुमार गिरफ्तार हुए थे, अजय शर्मा सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था
➡लखनऊ- जाम पर सख्ती 3 दारोगा लाइनहाजिर, सतखंडा, हुसैनाबाद, रूमी गेट चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई, पुराने HC, रिवर बैंक चौकी इंचार्ज पर जांच के आदेश, नए साल पर भारी जाम से जनता को हुई थी परेशानी, अतिक्रमण न हटाने पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, ठेले-खोमचों और ई-रिक्शा से संकरे हुए थे रास्ते, हनुमान सेतु और हनुमंत धाम दर्शन में भी जाम, चौक क्षेत्र के टीआई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, हजरतगंज में भी ई-रिक्शा पर रहेगी रोक
➡लखनऊ- प्रदेश में ठंड से राहत के आसार नहीं, कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, तापमान में और गिरावट की चेतावनी, 2 दिन में न्यूनतम तापमान गिर सकता है, न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री तक गिर सकता है, ठंड बढ़ने के साथ कोहरा घना होने की संभावना, आने वाले दिनों में कोहरा और खतरनाक हो सकता, फॉग की परत हटने तक ठंड, कोहरा रहेगा बरकरार
➡लखनऊ- KGMU धर्मांतरण मामले से जुड़ी बड़ी खबर, आरोपी जूनियर रेजिडेंट डॉ.की संपत्ति होगी कुर्क, डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक की संपत्ति होगी कुर्क, लखनऊ, उत्तराखंड के घर की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस दोनों स्थानों पर नोटिस चस्पा करने जाएगी, फरार आरोपी डॉक्टर पर 25000 का इनाम घोषित है
➡झांसी- अवैध निर्माण और खनन का मामला, केंद्रीय संरक्षित स्मारक के पास हो रहा निर्माण, झांसी किला से करीब 90 मीटर दूरी पर निर्माण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने जताई आपत्ति, आपत्ति के बावजूद निर्माण, मरम्मत, खनन जारी, ASI ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत, शिकायत के बाद भी कार्य न रुकने का आरोप
➡मुरादाबाद- सुनील बनकर शाहनवाज ने की युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, सोलर पैनल का कारोबार कराने के नाम पर ठगी, कारोबार कराने के नाम पर 8 लाख रुपए ठगे, पीड़ित युवती ने एसएसपी से की शिकायत, मझोला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
➡वाराणसी- एक लाख का इनामी अरविंद यादव गिरफ्तार, बदमाश अरविंद यादव उर्फ फौजी गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, कॉलोनाइजर की गोली मारकर की थी हत्या, बदमाश से दो अवैध असलहे हुए बरामद, वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र का मामला
➡संभल- सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण का मामला, ग्रामीणों ने मस्जिद को खुद तोड़कर कर मलबा हटाया, प्रशासन पहले मुत्वल्ली पर लगा चुका है जुर्माना, मलबा हटाकर कब्जा मुक्त की सरकारी जमीन, मस्जिद के लोगों ने कब्जा मुक्त की सरकारी जमीन, असमोली थाना क्षेत्र के सलेमपुर सालार का मामला
➡सोनभद्र- दुष्कर्म के 3 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी बिंदू समेत 3 गिरफ्तार, 1 आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती, कब्जे से तमंचा और नगदी बरामद, ओबरा थाना क्षेत्र में मुठभेड़
➡झांसी- पूर्व विधायक को पुलिस रिमांड पर लेगी, दीप नारायण यादव को रिमांड पर लेगी, झांसी जेल में बंद हैं दीप नारायण यादव, विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने आदेश दिया, 8 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश, मोंठ पुलिस ने तीन दिन की रिमांड मांगी थी, कोर्ट ने सीमित समय के लिए ही अनुमति दी
➡मुरादाबाद- एक्शन में MDA वीसी अनुभव सिंह, एक साथ तीन दर्जन शादी हाल को नोटिस, बिना मानचित्र के चल रहे थे अवैध शादी हाल, मझोला के खुशहालपुर में बने हैं सभी शादी हाल, कर्मचारियों ने सभी शादी हाल में नोटिस लगाए
➡बदायूं- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हत्या को हादसे में दिखाने वाला अरेस्ट, दूसरे अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण, बदमाश के पास दो तमंचे, 2 कारतूस मिले, बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र का मामला
➡शामली- झिंझाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया, 40 बने-अधबने तमंचे बरामद किए, गांव अहमदगढ़ में चल रही थी फैक्ट्री, झिंझाना, एसओजी टीम ने कार्रवाई की
➡मथुरा- संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक, केशव धाम में आज से 7 जनवरी तक बैठक, कल संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचेंगे वृंदावन, देश भर के संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, देश भर में संघ के कार्यों, आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, सामाजिक सरोकारों की गतिविधियों पर होगा मंथन, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी के आने की संभावना, 10 जनवरी RSS के शताब्दी वर्ष महोत्सव का शुभारंभ, शताब्दी वर्ष महोत्सव का शुभारंभ करेंगे संघ प्रमुख
➡बरेली- 26 सितंबर के बवाल के चश्मदीद की सुपारी, मौलाना तौकीर रजा के करीबी ने दी सुपारी, करीबी पार्षद अनीस सकलैनी ने दी सुपारी, पूर्व पार्षद फिरदौस खा की तहरीर पर केस, अनीस सकलैनी पत्नी बेटे समेत 9 पर केस, जेल में बंद अनीस सकलैनी ने सुपारी दी, सुपारी किलर को दी 5 लाख रुपये की सुपारी, 26 सितंबर को हुई हिंसा का गवाह है फिरदौस, बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद का मामला
➡हमीरपुर- दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, हाईवे किनारे मकान में डंपर घुसा, चालक की मौत, कंडक्टर ने बचाई जान, चालक का हाथ कट कर हाईवे पर गिरा, पुलिस ने फंसे हुए डंपर को मकान से निकाला, डंपर में फंसे चालक का रेस्क्यू करने में जुटी, सुमेरपुर कस्बे के नेहा नर्सिंग होम के पास हादसा
➡हमीरपुर- जल संस्थान के कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, कर्मचारी ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, चतुर्थ क्षेणी कर्मचारी की बेटी के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल, कई महीनों तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡झांसी- बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रैक्टरों का RTI में खुलासा, सड़कों पर खुलेआम चल रहे बिना रजिस्ट्रेशन ट्रैक्टर, 380 ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का हंटर, विभाग के पास अवैध बालू-गिट्टी रोकने के लिए कोई प्लान नहीं, खनिज विभाग को नहीं भेजी गई कोई सूचना, पुलिस विभाग भी कार्रवाई से अनजान
➡देहरादून- फर्जी दस्तावेज पर IAS ट्रेनिंग पर पहुंचा युवक, मसूरी के LBSNAA में मचा हड़कंप, जांच में UPSC फर्जी रिजल्ट का खुलासा, UPSC चयन पर युवक से ठगी, खुफिया विभाग, पुलिस ने की पूछताछ, पुलिस ने मामले में दर्ज की FIR, युवक पुष्पेश बिहार का निवासी, हरियाणा से जुड़ा UPSC फर्जीवाड़ा
➡देहरादून- जानवर से फसलों की सुरक्षा बजट की मांग, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उठाई मांग, PM-RKVY समीक्षा बैठक में रखी मांग, 200 करोड़ वार्षिक बजट का प्रस्ताव रखा, केंद्र ने दिया राशि जारी करने का आश्वासन, जंगली जानवर से नष्ट हो रही फसलें
➡दिल्ली- भारत में वेनेजुएला के लिए एडवाइजरी जारी, लोगों को वेनेजुएला की यात्रा से बचने की सलाह, वेनेजुएला में भारतीय दूतावास का नंबर जारी, भारतीय दूतावास का नंबर- +58 - 412 - 9584288, भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे लोग- MEA, वेनेजुएला में भारतीय सावधानी बरतें- MEA, वेनेजुएला में भारतीय गैर जरूरी यात्रा से बचे-MEA
विज्ञापन
विज्ञापन