Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: बड़ी खबरें…….* 03.03.2025

Share:

➡लखनऊ में आकाश आनंद ने मायावती के फैसलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह परमपूज्य मायावती जी के कैडर से हैं और उनसे कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है। आकाश आनंद ने यह भी कहा कि बहन जी का फैसला उनके लिए पत्थर की लकीर है।

➡झांसी- झांसी पहुंची अग्निशमन दल की एक फायर टेंडर गाड़ी जिसमें लगभग 5000 लीटर महाकुंभ त्रिवेणी का अमृत जल का वितरण पहले आओ पहले पाओ की नीति के अनुसार सैकड़ो लोगों को दिया जा रहा है, अभी अग्निशमन विभाग की दो फायर टेंडर गाड़ियां भी अमृतजल लेकर झांसी पहुंचेगी अग्निशमन विभाग पूरे झांसी जनपद में जन-जन को अमृत जल पहुंचाएगी

➡मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली नगर के रामपाल द्वार के पास बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क पर 108 एंबुलेंस के ड्राइवर को पीटा।

➡मुजफ्फरनगर में दुल्हन के अपहरण का प्रयास किया गया। 3-4 युवकों पर अपहरण के प्रयास का आरोप है। जब दुल्हन ने विरोध किया, तो युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

➡मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे इलाके के दलपतपुर में बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज गति के कारण ट्रक की चपेट में आए दोनों युवकों के शव टायर के नीचे दब गए थे।

➡दिल्ली विधानसभा में विपक्ष ने CAG रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान हंगामा किया। इस दौरान AAP विधायकों ने विधानसभा में जोरदार विरोध जताया, जिसके कारण सदन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विपक्ष ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए और कई मुद्दों पर अपनी आपत्ति जताई।

➡मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम बसेंत में सरसों की कटाई के दौरान एक हादसा हुआ। खेत से निकलते समय ट्रैक्टर पलट गया, लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

➡दिल्ली विधानसभा में विपक्ष ने CAG रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान हंगामा किया। इस दौरान AAP विधायकों ने विधानसभा में जोरदार विरोध जताया, जिसके कारण सदन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विपक्ष ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए और कई मुद्दों पर अपनी आपत्ति जताई।

➡हरिद्वार के सिडकुल इलाके में स्थित लोटस कंपनी के स्टोर में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सहकर्मियों ने बेसमेंट के स्टोर में शव लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

➡लखनऊ - दून डिफेंस ड्रीमर्स के निदेशक पर धोखाधड़ी का केस, पीड़ित के बेटे को परीक्षा देने से रोकने का आरोप, हजरतगंज थाने में हरिओम चौधरी, कर्मचारियों पर केस, धीरेंद्र ने बेटे को NDA कोचिंग के लिए दाखिला दिलाया था, हरिओम ने 12वीं की भी जिम्मेदारी ली,3.15 लाख फीस ली,मार्कशीट मिली तो अलीगढ़ के एक स्कूल का नाम लिखा था

➡रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक हिट एंड रन हादसा हुआ, जिसमें एक कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

➡गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के लालकुआ में बदमाशों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। देर रात तीन से चार बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स का गुप्तांग काट दिया और उसे लेकर फरार हो गए। इस घटना का आरोप पारो नाम के किन्नर पर लगाया गया है।

➡अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेगहा के पास एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस से सीएचसी अमेठी भेजा। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

➡दिल्ली में यूपी कैडर के IPS अधिकारी हिमांशु कुमार को ITBP में तैनाती मिली है। उन्हें ITBP में डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया है। कुछ दिन पहले ही यूपी से उनके लिए NOC (No Objection Certificate) मिली थी। हिमांशु कुमार 2010 बैच के IPS अधिकारी हैं।

➡उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिकली मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने घर में धोती का फंदा लगाकर अपनी जान दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

➡देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के परसौनी के पास एक पेड़ से अधेड़ शख्स का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सल्लहपुर के निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

➡बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सांकरौद में एक घर के बाहर खड़ी कार आग का गोला बन गई। कार में अचानक आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

➡गोंडा में अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और नारेबाजी की। वे संशोधन बिल को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें