Fri, 21 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम |

शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश : सुबह 10:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 110

Share:

➡लखनऊ- पूर्व सपा MLA अब्बास अली जैदी के घर चोरी का मामला सामने आया, घर में घुसकर चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गोमतीनगर के विकासखंड स्थित आवास में घटना हुई थी, गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

➡लखनऊ- राजधानी के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, कई इलाकों में घना अंधेरा छा गया, 27 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी हुआ, गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताई गई, अगले 2 दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिर सकता है, लखनऊ में बूंदाबांदी के आसार हैं

➡प्रयागराज- माफिया अतीक अहमद के गुर्गों की दबंगई फिर सामने आई, रेस्टोरेंट में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल की पिटाई की गई, 17 मार्च रात 11:30 बजे की घटना CCTV में कैद हुई, मो. साकिब ने 10-12 साथियों के साथ हमला किया, साकिब फिलहाल जमानत पर है, खुल्दाबाद थाना पुलिस ने FIR दर्ज की, तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई

➡बागपत- नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई, पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया, उनके पास से 3.19 किलो अफीम बरामद हुई, जीवाना टोल प्लाजा से गिरफ्तारी की गई

➡मथुरा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संत प्रेमानंद आश्रम पहुंचीं, वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए, केली कुंज स्थित आश्रम में पहुंचकर आध्यात्मिक चर्चा की

➡प्रतापगढ़- जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदला, तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, गरज और चमक के साथ काले बादल छाए, बारिश से रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका

➡देहरादून- गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर डीएम सख्त हो गए, संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए, दोषियों को सीधे जेल भेजने तक के आदेश दिए गए, सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए

➡कन्नौज- घर में देशी शराब बेचने का वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने युवक को चौराहे पर पकड़ने का दावा किया, 22 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए, वायरल वीडियो में घर के अंदर शराब बिक्री दिखी, मामला ठठिया थाना क्षेत्र के बहसोरा गांव का है

➡देहरादून- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं, सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है, UKD नेता और कार्यकर्ता एकजुट करने में जुटे हैं, मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है

➡कन्नौज- साप्ताहिक परेड में एसपी विनोद कुमार पहुंचे, पुलिसकर्मियों की फिटनेस जांच के लिए दौड़ लगवाई गई, इसके बाद जवानों को शस्त्र अभ्यास कराया गया, अनुशासन और एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई, ड्रिल में आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए, त्योहारों को लेकर डायल 112 को विशेष निर्देश दिए गए

➡बरेली- भारत समाचार की खबर का असर हुआ, भाखड़ा नदी पर पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई, राज्य सरकार ने पहली किस्त जारी की, 158.53 लाख रुपये अवमुक्त किए गए, नरखेड़ा सिंधौली घाट पर पुल बनाया जाएगा

➡कोटद्वार- वारंटी आरोपियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान चल रहा है, धरपकड़ तेज कर दी गई है, एडिशनल एसपी ने अभियान की जानकारी दी, बड़े स्तर पर कार्रवाई जारी है

➡कानपुर देहात- प्रेम प्रसंग और शक में खौफनाक हत्या की वारदात सामने आई, चचेरे भाई ने साथी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी, 18-19 मार्च की रात चाकुओं से हमला किया गया, घायल युवक को खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, एक आरोपी सुखबीर को हिरासत में लिया गया, घटना डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां गांव की है

➡गोंडा- संजय सेतु मामले में हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई, अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी, हाईकोर्ट ने तीन जिलों के डीएम को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, पीपे पुल की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई, याचिका में छह जिलों के डीएम को पक्षकार बनाया गया

➡सीतापुर- मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हुआ, बदमाश इंदल के पैर में गोली लगी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, वह मतिकरपुर लूट मामले में वांछित था, उसके पास से अवैध असलहा, बाइक और ज्वैलरी बरामद हुई, मोचकलां गांव के पास मुठभेड़ हुई, बिसवां और SOG टीम को सफलता मिली

➡हापुड़- बारिश के बावजूद आस्था भारी पड़ी, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, सिद्धपीठ प्राचीन चंडी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे

➡संभल- डीएम ने बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा, जनप्रतिनिधि का फोन नहीं उठाने पर कार्रवाई हुई, BSA अलका शर्मा से जवाब तलब किया गया, आरोप है कि वह फोन कॉल नहीं उठाती थीं

➡औरैया- स्वाट टीम और बिधूना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, छिनैती मामले में 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया, चेकिंग के दौरान पुलिस से मुठभेड़ भी हुई

➡हापुड़- रमजान और नवरात्र के बीच फलों के दाम बढ़ गए, मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आया, महंगाई से लोगों की परेशानियां बढ़ीं

➡मेरठ- पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हुई, आधी रात के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश जारी रही, बेमौसम बारिश से ठंड बढ़ गई और लोगों की परेशानी बढ़ी, आलू, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ

➡रायबरेली- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित किया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, मृतका भदोखर क्षेत्र की निवासी थी

➡इटावा- खड़े ट्रक में लोडर की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ, चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में लिया, घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र की है

➡गोंडा- बस अड्डे की दुकान में चोरी की वारदात हुई, चोरी का लाइव वीडियो वायरल हो गया, गल्ले से मोबाइल और नकदी चोरी हुई, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, मामला बस अड्डा क्षेत्र का है

➡वाराणसी- मौसम का मिजाज बदला, सुबह से आंधी और हल्की बारिश हुई, बारिश से तापमान में गिरावट आई, तेज धूलभरी आंधी से यातायात प्रभावित हुआ।

---------------------------------

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें