आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Apr 18, 2026 / Post views : 6
➡लखनऊ- विकासनगर अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, कोर्ट ने स्वतः लिया मामले का संज्ञान, पीड़ितों को भोजन, इलाज देने के निर्देश, HC ने DM, CMO, नगर निगम से जवाब मांगा, PWD की जमीन पर बस्ती कैसे बसी- हाईकोर्ट, 4 बीघा जमीन पर 1455 लोग कैसे रह रहे थे, बिजली, गैस कनेक्शन कैसे मिले- हाईकोर्ट, 30 मई तक हलफनामा दाखिल करने का आदेश, पीड़ितों के पुनर्वास और अस्थाई आवास पर जोर, 2 बच्चों की मौत पर 4-4 लाख मुआवजे की जानकारी
➡ लखनऊ- 14.5 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ी खेप में गांजा मिला, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14.50 करोड़ रुपए कीमत, ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट से पहुंचा आरोपी, बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ आया आरोपी, ग्रीन चैनल पर शक के आधार पर रोका गया था, मौके पर ही आरोपी को किया गया गिरफ्तार
➡ लखनऊ- परशुराम जयंती से पहले सपा में बड़ी हलचल, ब्राह्मण नेताओं ने लगाए होर्डिंग और पोस्टर, परशुराम का मान, ब्राह्मणों का सम्मान का नारा, 24 अप्रैल को विराट ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम, सपा के ब्राह्मण नेता कार्यक्रम की तैयारी में जुटे
➡ बांदा- साइबर ठगी की ‘मोबाइल फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, खराब फोन ठीक कर साइबर ठगों को बेचते थे, गांव-गांव से पुराने, खराब मोबाइल खरीदते थे, राजस्थान, हरियाणा के ठगों को बेचते थे फोन, 9 बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से 88 फोन बरामद, 66 बैटरियां, 20 फर्जी बिल, 7 बाइकें भी रिकवर, साइबर ठगी के लिए मोबाइल सप्लाई कर रहे थे, साइबर पुलिस, कोतवाली थाना पुलिस का खुलासा
➡ लखनऊ- दो दिन में दो संदिग्ध बाइक बरामद, मामपुर गांव के बाहर खड़ी थी बाइक, एक हफ्ते से खड़ी थी बिना नंबर प्लेट की बाइक, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया, गोहना कला के वन क्षेत्र में भी मिली बाइक, पुलिस ने जांच में किया खुलासा, मामपुर की बाइक गुडम्बा क्षेत्र से हुई थी चोरी, गुडम्बा क्षेत्र से दो महीने पहले हुई थी चोरी, दूसरी बरामद बाइक की जांच अभी जारी
➡ हापुड़- DM अभिषेक पांडेय की सख्त कार्रवाई से हड़कंप, डीएम ने रायफल क्लब लिपिक को सस्पेंड किया, कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई, महिला फरियादी की फाइल को दबाए रखा, फाइल को करीब दो महीने तक दबाए रखा, अन्य फाइलों को भी दबाए बैठी थी अमिता मिश्रा, महिला फरियादी का बिजली बिल होना था जमा, रायफल क्लब से महिला की होनी थी सहायता, CDO के स्टेनो सुनील पर भी कार्रवाई, स्टेनो सुनील का ब्लॉक सिम्भावली ट्रांसफर किया
➡ झांसी- तेज़ आवाज वाली बुलेट पर सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वालों पर कसा शिकंजा, टीआई देवेंद्र शर्मा की बड़ी कार्रवाई, बिजौली में 3 डंफर सीज, सदर बाजार से 2 मॉडिफाइड बुलेट जब्त, स्टंट करती कार पर भी किया चालान, प्रेशर हॉर्न पर बस चालक के खिलाफ एक्शन, कुल 1.23 लाख रुपये के चालान काटे गए
➡ बदायूं- कोर्ट से निकले युवक को गोलियों से भूना, रंजिश में हमलावरों ने उतारा मौत के घाट, बदायूं कोर्ट में केस की कॉपी देने आया था, आतिफ की अस्पताल पहुंचने पर ही मौत, हमलावरों ने घेरकर अंधाधुंध गोलियां दागीं, इलाके में दहशत, हमलावर अभी भी फरार, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हत्या से सनसनी
➡ बलिया- डॉ. की अरेस्टिंग को लेकर आत्मदाह का प्रयास, आत्मदाह के प्रयास में शिवांश राय गिरफ्तार, डॉ. की लापरवाही से पत्नी की मौत का आरोप, पुलिस ने बिना सुने जेल भेजा- शिवांश का वकील, अपूर्वा नर्सिंग होम में पत्नी की हुई थी मौत
➡ रायबरेली- पुलिस और बदमाश में बीच मुठभेड़, बदमाश महाजन ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के लगी गोली, 15 साल से नाम-पता बदलकर रह रहा था आरोपी, चोरी के मामले में वांछित चल रहा था बदमाश, आरोपी के पास से चोरी के आभूषण बरामद, अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस भी मिला, शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
➡ अमरोहा- मासूम से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 60 दिन में आजीवन कारावास की सजा दी गई, साढ़े 3 साल की बच्ची से गजेंद्र ने किया था रेप, 48 साल के हैवान गजेंद्र को आजीवन कारावास, पुलिस ने मुठभेड़ में गजेंद्र को किया था अरेस्ट, 27 दिन में पुलिस ने चार्जशीट की थी दाखिल, थाना सैदनगली पुलिस ने की थी पैरवी
➡ हाथरस- हाईवे पर दौड़ी जलती हुई कार, जिंदा जलने से बाल बाल बचे लोग, मथुरा बरेली हाईवे पर कार जली, थाना हाथरस गेट क्षेत्र की घटना
➡ गोरखपुर- राप्ती नदी में डूबकर 3 दोस्तों की मौत, नहाते समय नदी में डूबे तीनों युवक, घंटों तलाश के बाद शव निकाले गए, तीन युवकों की मौत से मचा हड़कंप, चिलुआताल क्षेत्र के बंजरहा की घटना
➡ बाराबंकी- HM ग्रीन सिटी डायरेक्टर बाबा पठान अरेस्ट, अबू बकर उर्फ बाबा पठान अरेस्ट किया गया, कोतवाली नगर पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल, अपार्टमेंट में परिवार से अभद्रता का है आरोप, HM ग्रीन सिटी का अवैध निर्माण हुआ था ध्वस्त, हाल ही में अवैध निर्माण पर चला था बुलडोजर
➡ झांसी- प्रेमी शव दफनाने पहुंचा, अचानक आया पति, मणिपुर की ईसाई युवती की संदिग्ध मौत, सिम्मी उर्फ टेरेसा मसाज सेंटर में करती थी काम, प्रेमी, सहेली शव दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे थे, सहेली जोया के भाई से सिम्मी का प्रेम संबंध, शक होने पर कब्रिस्तान कर्मी ने पुलिस बुलाई, दिल्ली से झांसी पहुंचे पति ने जांच की मांग की, नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान का मामला
➡ झांसी- मध्य प्रदेश की महिला की झांसी में मौत, गहनों को लेकर ससुराल में हुआ विवाद, देवर, सास, ससुर पर मारपीट का आरोप, पत्नी ने फोन पर पिटाई की बात कही थी- पति, झांसी मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, मायके पक्ष ने की निष्पक्ष जांच की मांग, एमपी की निवाड़ी पुलिस करेगी पड़ताल
➡ इटावा- बेहड़ वाली मजार पर बेदखली का आदेश, वन विभाग की जमीन पर बनी है मजार, वन न्यायालय में 64 दिन चली सुनवाई, सुनवाई के बाद मजार अवैध घोषित की, मोहम्मद गौरी के सेनापति शमशुद्दीन की मजार, मजार हटाने की कार्रवाई शुरू हो सकती है
➡ हापुड़- ब्लिंकिट कर्मचारियों का प्रदर्शन, सैलरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी, सैलरी और अवकाश को लेकर हड़ताल, कंपनी के बाहर हंगामा कर रहे कर्मचारी, पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड का मामला
➡ दिल्ली- महिला आरक्षण बिल गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शन, संसद के बाद आज देशभर में बीजेपी का प्रदर्शन, NDA के सहयोगी दल भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे, प्रेस वार्ता, सोशल मीडिया का सहारा लेगी बीजेपी, विपक्ष द्वारा बिल के विरोध का मुद्दा उठाया जाएगा, BJP महिला मोर्चा के नेतृत्व में होंगे आज प्रदर्शन
➡ देहरादून- देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर बस सेवा शुरू, अब सिर्फ 3 घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर, सुबह और रात 2 समय पर चलेंगी बसें, पहली बस 10 बजे देहरादून से दिल्ली जाएगी, 6 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए वापसी होगी, दूसरी बस रात 10 बजे दिल्ली रवाना होगी, अगले दिन सुबह 6 बजे देहरादून वापस होगी
➡ दिल्ली- राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, पैसे के लेनदेन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, सीआर पार्क में धारदार हथियार से हत्या की, राकेश सूद और करण सूद की निर्मम हत्या, पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी की तलाश
➡ देहरादून- उत्तराखंड में IAS,PCS अफसरों का तबादला, IAS आनंद स्वरूप से आयुक्त खाद्य का चार्ज हटा, रुचि मोहन से अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति चार्ज हटा, प्रकाश चंद्र से संयुक्त निर्वाचन अधिकारी का चार्ज हटा, बंशीलाल राणा को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त चार्ज, गौरी प्रभात संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल बनीं, दीक्षिता जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनीं, PCS प्रेमलाल डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बने, यशवीर सिंह डिप्टी कलेक्टर चमोली बने, मुकेश चंद्र डिप्टी कलेक्टर देहरादून बने, विपिन चंद्र डिप्टी कलेक्टर चंपावत बने, सुनील कुमार डिप्टी कलेक्टर चंपावत बने, पंकज भट्ट डिप्टी कलेक्टर टिहरी बने, प्रकाश चंद्र दुमका संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नंदन डुंगरियाल सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अवधेश कुमार संयुक्त निदेशक शहरी विकास मंत्रालय, शैलेंद्र सिंह एडीएम टिहरी गढ़वाल बनाए गए, वैभव गुप्ता एडीएम वित्त-राजस्व हरिद्वार बने
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन