आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Apr 12, 2026 / Post views : 21
12/04/2026
1. आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती, पोती बोलीं- थकान और छाती में इन्फेक्शन हुआ; पहले आई थी हार्ट अटैक की खबर।
2. इस्लामाबाद में वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का नया सुरक्षित मार्ग बनाने की तैयारी, ईरान की बिछाई गई समुद्री सुरंगों को हटाने होर्मुज स्ट्रेट में उतारे 2 मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाज।
3. पहली बार कल PM मोदी ने बंगाल में एक ही दिन में की तीन जनसभाएं और एक रोड शो, उत्तर बंगाल के चाय बागान में रात्रिवास के बाद आज सिलीगुड़ी में सभा।
4. 14 अप्रैल को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में कांग्रेस प्रार्थी के समर्थन में राहुल गांधी की सभा, 18 से 21 अप्रैल के बीच पुनः राहुल के साथ प्रियंका को लाने का प्लान, बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के लिए भी करेंगे प्रचार।
5. कॉपरेटिव चुनाव में बम ब्लास्ट मामला: नंदीग्राम में 43 नेताओं को NIA की नोटिस, 17 अप्रैल को कोलकाता दफ्तर में हाजिर होने का निर्देश, TMC बोली-शुभेंदु अधिकारी को हार का डर।
6. भांगड़ में नौशाद सिद्दिकी की गाड़ी पर पत्थरबाजी, टूटा पीछे का कांच, IFS कर्मियों के कई जगह रोड ब्लॉक से उत्तेजना।
7. CM ममता की सभा से लौटते वक्त ORS समझकर बस में रखा तरल पेय जहर पीकर 9 TMC कर्मी झाड़ग्राम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
8. हुमायूं कबीर का दावा, TMC ने 19 मिनट का वीडियो दिखाया, मेरे पास पूरा 51 मिनट का, सिलीगुड़ी के एक व्यक्ति को साधु वेश में और एक दिल्ली के पत्रकार को भेजा गया था, दोनों को सामने लाकर जारी करूंगा पूरा video
9. कल दो दलों में दिल्ली से आ रहा EC का प्रतिनिधिमंडल, CEC ज्ञानेश कुमार दुर्गापुर में वोटरों से करेंगे बात, प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक भी, दूसरा दल उत्तर बंगाल के दौरे पर।
10. पूर्व बर्धमान के कटवा में PM मोदी का शक्ति प्रदर्शन, भारी भीड़ का वीडियो शेयर कर TMC को दिया करारा जवाब।
11. देश में यूट्यूब के करीब ढाई करोड़ चैनल्स, सिर्फ 30 लाख ही प्रोफेशनल, कई गलत सलाह या कॉपी-पेस्ट वाला कंटेंट फैला रहे।
12. भागवत बोले- हिंदू समाज में एकता कमी, ये बार-बार गुलामी की बड़ी वजह; हेडगेवार ने एकता और आजादी के लिए RSS बनाई थी।
13. लुटेरी दुल्हन और फर्जी पुलिस: गोरखपुर में शादी के नाम पर राजस्थान के कोटा निवासी परिवार को लूटा, 7 गिरफ्तार।
14. यूपी के कानपुर में निकाह समारोह में 'लेग पीस' कम मिले तो आपस में भिड़ गए घराती-बराती, दूल्हे ने स्टेज पर ही बोल दिया तीन तलाक।
15. मध्य प्रदेश HC ने दिव्यांग दुष्कर्म पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति, चार साल पहले हुई थी पति की मृत्यु।
16. अगर चीन ने ईरान को हथियार भेजे, तो 'बड़ी मुश्किलों' का सामना करना पड़ेगा: ट्रंप।
17. अमेरिका के कैलिफोर्निया में गवर्नर पद के उम्मीदवार पर 4 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप।
18.252 साल पुरानी रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक ने रचा इतिहास, 250 करोड़ में खरीद लिया श्रीलंका का सबसे बड़ा सिप्यार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन