आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, May 29, 2026 / Post views : 9
सुबह 8:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें...................*
➡लखनऊ, आज सभी मंडलों में प्रेसवार्ता करेगी कांग्रेस, आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मंत्रियों, विधायकों की संपत्ति की जांच की मांग करेंगे, वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग मंडलों में ड्यूटी
➡लखनऊ, सीएम योगी का आज का कार्यक्रम, आज चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि, 9 बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे CM, 10.30 बजे मऊ जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, आज शाम 6 बजे लखनऊ में अहम बैठक, केंद्र सरकार के 12 साल होने पर बैठक, प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में बैठक
➡लखनऊ, तालकटोरा में दबंगों का सड़क पर तांडव, डी ब्लॉक पुलिया पास युवक की पिटाई, 4-5 दबंगों ने युवक को बेल्ट से पीटा, दबंगों ने सड़क पर जमकर काटा बवाल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
➡लखनऊ, हजरतगंज क्षेत्र में चली गोली, विभु शुक्ला नाम के युवक को लगी गोली, युवक के पैर में लगी गोली हालत स्थिर, हजरतगंज पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
➡लखनऊ, यूपी आबकारी विभाग में तबादले, 37 आबकारी अधिकारियों का स्थानांतरण
➡लखनऊ, लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज़, हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्म से लोगों को मिली राहत, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट
➡हमीरपुर, आंधी-तूफान के चलते निर्माणाधीन ब्रिज गिरा, मलबे में दबकर 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, अभी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, पुलिस मौके पर चला रही रेस्क्यू अभियान, कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद, लालपुर थाना क्षेत्र इलाके की घटना
➡बागपत, नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी सुहैल को किया गिरफ्तार, तहेरे भाई ने बहन के साथ किया था दुष्कर्म, घर से बुलाकर किया था सुहैल ने दुष्कर्म, पीड़िता के चाचा ने दर्ज कराया था मुकदमा, सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
➡संभल, जमीन की नक्शा नकल को लेकर बड़ा मामला, अभिलेखागार में तैनात मानचित्रकार पर आरोप, नक्शा देने के एवज में रुपये लेने की शिकायत, जनसुनवाई के दौरान डीएम से की थी शिकायत, डीएम ने एडीएम न्यायिक से कराई जांच, जांच में शिकायत सही पाई गई, समय पर नक्शा उपलब्ध नहीं कराने की भी पुष्टि, डीएम ने निलंबन की संस्तुति उच्च स्तर पर भेजी
➡बागपत, पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, कब्जे के पास से पुलिस ने 2 तमंचे किए बरामद, लूट, चोरी के मुकदमों के दोनों चल रहे थे फरार, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, रमाला थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ा
➡कानपुर, महिला, व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया, दोनों को हैलेट अस्पताल भेजा गया, इलाज के दौरान महिला की मौत, व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी, कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के पास की घटना
➡झांसी, 11 दिन से लापता किशोर का शव बरामद, मोंठ गल्ला मंडी में गेहूं की बोरियों में मिला शव, मृतक की पहचान प्रेम वर्मा के रूप में हुई, परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का लगाया आरोप, मोंठ थाना क्षेत्र का मामला
➡अयोध्या, राम मंदिर परिसर में आज ध्वजारोहण समारोह, मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, साध्वी ऋतंभरा, साध्वी निरंजन ज्योति ध्वज फहराएंगी
➡दिल्ली, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देहरादून दौरा, आज सुबह 9:45 बजे बसंत विहार जाएंगे, स्वर्गीय बी.सी. खंडूरी के परिजनों से करेंगे मुलाकात, परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे, नितिन नवीन शाम 6:15 बजे पहुंचेंगे ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में नितिन करेंगे गंगा आरती
➡सहारनपुर, पुलिस चौकी के बाहर युवकों की दबंगई, युवकों की दबंगई की रील हुई वायरल, चौकी से निकलते हुए युवकों ने बनाया वीडियो, युवकों ने बनाया भौकाल वाला वीडियो, वायरल रील को लेकर लोगों ने उठाए सवाल, लाइक के लिए बनाई दबंगई वाली रील, चौकी के आसपास के बताए जा रहे दोनों युवक, गंगोह क्षेत्र की कुंडा कलां चौकी का मामला
➡फिरोजाबाद, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में पिता-बेटी की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू, जसराना क्षेत्र में मुस्तफाबाद रोड की घटना
➡कानपुर, ससुराल में फंदे से लटकी मिली लाश, बीमार ससुर को देखने आए दामाद ने दी जान, सुसाइड नोट न मिलने से पुलिस भी हैरान, कानपुर में ट्रांसपोर्टर की मौत से मचा हड़कंप, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, झांसी से ससुराल आया था ट्रांसपोर्टर, हुई मौत
➡अलीगढ़, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में फिसली, हादसे में बाइक सवार युवक घायल, इगलास थाना क्षेत्र के पास की घटना
➡मऊ, बदमाशों ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की, मृतक की पहचान रामजनम के रूप में हुई, मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम, हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवा की घटना
➡गोंडा, मनकापुर में लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, बदमाश ओम प्रकाश समेत 2 साथी अरेस्ट, तीनों ने सीमेंट व्यापारी से की थी लूट, बदमाशों ने व्यापारी से 1 लाख रुपए लूटे थे, मुठभेड़ में लुटेरों से 44 हजार नकद बरामद, पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी किए बरामद
➡हापुड़, छात्रा को युवक ने दिया जहरीला पदार्थ, छात्रा को कोल्डड्रिंक में मिलाकर दिया जहर, पड़ोसी युवक पर जहर देने का आरोप, एकतरफा प्यार में वारदात की आशंका, आरोपी विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सिंभावली क्षेत्र के हाजीपुर गांव का मामला
➡हापुड़, दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला, ईद की नमाज के बाद हुआ था विवाद, रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, 11 बिजलीघरों को संवेदनशील घोषित किया गया, उपभोक्ताओं के लगातार हंगामे के बाद फैसला, तीनों डिवीजन ने 11 बिजलीघर चिन्हित किए, बिजलीघरों पर अतिरिक्त TG-2 कर्मचारी तैनात, रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगी ड्यूटी
➡बाराबंकी, ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, ट्रक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, डंपर चालक, ट्रक का खलासी ने कूदकर बचाई जान, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡आगरा, लापता किशोरी कुएं से बरामद, कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला, परिजनों ने थाने में दी थी तहरीर, विष्णु नाम के युवक पर था आरोप, किशोरी को ले जाने का था आरोप, संदिग्ध हालत में कुएं से मिली किशोरी, किशोरी के बयान के बाद होगा खुलासा, आरोपी विष्णु पुलिस हिरासत में, बाह क्षेत्र का बताया जा रहा मामला
➡उन्नाव, अपहरण के आरोपी युवक को मारी गोली, घायल हालत में पुलिस के पास पहुंचा विवेक, मन्नू, राज पर गोली मारने का लगा आरोप, 22 मई से विवेक का अपहरण कर रखा था, नशीली दवा देकर बंधक बनाए रखने का आरोप, युवती को भी बंधक बनाकर रखने का आरोप, युवती ने उत्तम हॉस्पिटल संचालक पर लगाया आरोप, संचालक देवकांत पर यौन शोषण का आरोप, देवकांत और विवेक पर पहले से मुकदमा दर्ज, तहरीर देने के बाद से युवती लापता बताई जा रही, दही क्षेत्र के दही-पुरवा चौराहे के पास की घटना
➡संतकबीरनगर, विवाहिता को जिंदा जलाकर हत्या का मामला, दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाया था जिंदा, मृतका के हाथ बंधे थे, शव पूरी तरह जला मिला, मृतका की पहचान माया यादव के रूप में हुई, 16 फरवरी 2020 को रमेश चन्द्र से हुई थी, परिजनों का आरोप पति, जेठ, जेठानी शामिल, कार को लेकर लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप, मायके ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया, पुलिस से केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
➡गोरखपुर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, कॉलेज प्रशासन ने 1 महीने के लिए सस्पेंड किया, 18 सीनियर छात्रों को 1 महीने के लिए सस्पेंड किया, सभी छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगा, छात्रों ने जूनियर छात्रों को प्रताड़ित किया, एंटी रैगिंग की बैठक में फैसला लिया गया, सस्पेंड छात्रों में 10 छात्र 2024 बैच के, दो रेजिडेंट छात्राओं को भी वार्निंग नोटिस जारी, पीड़ित छात्रों ने ईमेल भेजकर शिकायत की थी, ईमेल में 18 आरोपी छात्रों के नाम लिखे गए थे, राजेंद्र हॉस्टल में छात्रों के साथ बदसलूकी हुई
➡हापुड़, हापुड़ में 9 करोड़ के गबन का मामला, सहकारी गन्ना विकास समिति में हुआ गबन, कूटरचित तरीके से किया करोड़ों का खेल, लिपिक रोहित की सेवाएं समाप्त, करोड़ों की रिकवरी की तैयारी शुरू, जोनल गन्ना प्राधिकरण बैठक में फैसला, रोहित पर खातों में रकम ट्रांसफर का आरोप, अपने बैंक खातों में भेजी गई धनराशि, विभागीय जांच में खुली बड़ी गड़बड़ी, बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेज खंगाले गए, भुगतान अभिलेखों की हुई गहन जांच, गवाहों के बयान भी किए गए दर्ज, मोबाइल पर लेनदेन की जानकारी मिली, गबन मामले में पहले ही सस्पेंड था रोहित, अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई के संकेत
➡अमेठी, ट्रक के नीचे दब कर दो लोगों की मौत, 2 बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, ट्रक के नीचे दबे 4 लोग, पुलिस को दी सूचना, एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत, दूसरी बाइक पर सवार 2 लोग गंभीर घायल, गौरीगंज से सुल्तानपुर जा रहा था ट्रक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡फिरोजाबाद, ट्रॉमा सेंटर के बाहर दबंगई का वीडियो वायरल, गोलगप्पे विक्रेता के साथ बेरहमी से मारपीट, चार युवकों ने मिलकर विक्रेता को पीटा, थाना उत्तर क्षेत्र के ट्रॉमा सेंटर गेट नंबर 4 की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन