Fri, 01 May 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या |

: गोंडा : पौष पूर्णिमा से पहले पसका लघु प्रयाग मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक व एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Dec 26, 2025 / Post views : 76

Share:

परसपुर (गोण्डा) : विकास खंड परसपुर क्षेत्र स्थित लघु प्रयाग के नाम से विख्यात पसका घाट पर आगामी पौष पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाले ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी 3 जनवरी से शुरू होने वाले इस मेले में दूर-दराज से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा ने पसका पहुंचकर मेला परिसर , सरयू स्नान घाट और आसपास की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मेला व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्नान के बाद वस्त्र परिवर्तन के लिए अस्थायी व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए।

वहीं उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने स्नान घाट की सीढ़ियों की नियमित सफाई, गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेटिंग, पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती और भीड़ प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक व एसडीएम ने सरयू तट पर कल्पवास कर रहे साधु-संतों व श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना ।

अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए विधायक अजय सिंह ने पसका मेले में दूरदराज से आए हुए साधु-संतों को कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। संत-महात्माओं ने अपनी आवश्यक समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। प्रशासनिक सक्रियता से मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

निरीक्षण के समय स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, मेला समिति के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि आपसी समन्वय और जनसहयोग से यह धार्मिक मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें