सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Apr 11, 2023 / Post views : 206
परसपुर ( गोंडा ) : नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों की निगाहें अपने अपने आकाओं पर टिकी हैं नगर पंचायत परसपुर में अध्यक्ष एवं सभासदों की मुख्य लड़ाई भाजपा एवं सपा के बीच है यहां अन्य राजनीतिक दलों या निर्दल प्रत्याशी न के बराबर ही है सत्ता धारी दल भाजपा के टिकट के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सहित अन्य कई लोग टिकट पर अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं एवं अपने राजनीतिक आकाओं के दरबार में मत्था टेक कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष एवं सभासद पद के दावेदार भी टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं अभी टिकट फाइनल नहीं हुआ है फिर भी मतदाताओं की मान मनौवल में जुटे हैं निवर्तमान लोग पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक बार फिर से मौका देने की गुहार लगा रहे हैं वहीं मतदाता भी अब उन्हें खरी खोटी सुनाने से नहीं चूक रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन