आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 166
ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश
संजय नगर के आज गंगानगर शाखा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एकत्रिकरण में बाल स्वयंसेवक आर्यन जी को महानगर प्रचारक श्रीमान बहादुर जी एवं माननीय भाग संघ चालक श्रीमान किरणपाल जी द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
यह गर्व का विषय है कि आर्यन जी का चयन छः दिवस के शिविर एवं साक्षात्कार के उपरांत “नेह नीड़” में हुआ है। नेह नीड़, संघ का एक महत्वपूर्ण उपक्रम है, जो वंचित समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को निःशुल्क आवास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की संपूर्ण सुविधा प्रदान करता है।
आर्यन जी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। 🌟
विज्ञापन
विज्ञापन