सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, May 21, 2025 / Post views : 175
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिझौरा में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम मिझौरा निवासी राम दयाल पाठक पुत्र स्व. राज बहादुर पाठक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भाई दीन दयाल पाठक और भतीजे वरुण पाठक ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन