धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 43
सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में व्याप्त घरेलू गैस संकट को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्थानीय तहसील सभागार में पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के गैस डीलरों के साथ रसोई गैस की उपलब्ध स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए
बुधवार को हुई इस बैठक में पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा ने डीलरों से घरेलू गैस वितरण में आ रही परेशानियों की जानकारी ली। उपस्थित गैस डीलरों ने बताया कि गैस की समय पर आपूर्ति नहीं हो रही है, मांग लगातार बढ़ रही है और गैस बुकिंग में भी समस्याएं आ रही हैं। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया
पूर्ति निरीक्षक ने गैस डीलरों को निर्देशित किया कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जाए। इसके अतिरिक्त, सभी डीलरों को गैस की कालाबाजारी करने वाले उपभोक्ताओं पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी
बैठक में अशोक कुमार वर्मा, पुष्कर भार्गव, अरविंद वर्मा, राम जीवन, तीरथ राम आजाद अली, सत्यम कुमार, प्रशांत पांडे, दिनेश सिंह, नैमिष कुमार और सुनील कुमार चौधरी सहित कई प्रमुख डीलर उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन