आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Apr 21, 2026 / Post views : 15
सुल्तानपुर- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर होगा वायुसेना का युद्धाभ्यास:दिन-रात गरजेंगे फाइटर प्लेन, हवाई पट्टी को छूते हुए उड़ान भरेंगे जहाज
भारतीय वायुसेना सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी पर 22 और 23 अप्रैल को युद्धाभ्यास आयोजित करेगी। इस अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।
वायुसेना के अधिकारियों ने आपातकालीन हवाई पट्टी पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान ने बताया कि लड़ाकू विमानों के उतरने, उड़ान भरने और विशेष युद्धाभ्यास के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वायुसेना ने हवाई पट्टी के परीक्षण के लिए 22 अप्रैल का कार्यक्रम तय किया है। गोरखपुर के वायुसेना अधिकारियों के पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों के साथ लड़ाकू विमानों के हवाई पट्टी परीक्षण संबंधी जानकारी ली।
हवाई पट्टी के परीक्षण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से वाहनों के आवागमन का मार्ग 1 मई तक परिवर्तित कर दिया गया है। वायुसेना का परीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 2 मई से एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से बहाल हो सकेगा !!
विज्ञापन
विज्ञापन