नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Oct 25, 2023 / Post views : 153






परसपुर / गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर कस्बे में विजयदशमी दशहरा के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण रूपी राक्षस का वध कर उसके अत्याचार से देवताओं को आजादी दिलाई थी। परसपुर कस्बे में दशहरा कमेटी के तत्वावधान में श्री राम लक्ष्मण , जानकी , हनुमंतलाल, अंगद , नल नील, जामवंत के साथ साथ रावण ,कुम्भकर्ण, अहिरावण , मेघनाद की बहुत ही भव्य झाँकी की शोभायात्रा निकाली गई। जो कि नगर भ्रमण करने के उपरांत दशहरा मैदान पहुंची।


दशहरा कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज विजयदशमी के दिन कुम्भकर्ण, अहिरावण, मेघनाद के साथ साथ राम रावण के घमासान युद्ध के बाद राम के हाथों रावण का वध की लीला का शानदार नाट्यमंचन किया गया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिये काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी की मुस्तैद रही है। इस नाट्यमंचन के दौरान दशहरा कमेटी के मुन्ना जायसवाल,राम निहाल सोनी , रामसुन्दर पाण्डेय, बब्बू सिंह, शिवशंकर सोनी, मोहित पाण्डेय, मुरलीधर कौशल एव राजू गुप्ता समेत अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन