धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Thu, May 28, 2026 / Post views : 19
सीतापुर जिले में मिश्रिख तहसील के संदना थाना क्षेत्र में 13 मई को हुए सनसनीखेज परदेशी बाबा तांत्रिक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रायोगिक धारदार चाकू भी बरामद किया है।
संदना थाना पुलिस ने एएसपी दुर्गेश सिंह और सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी नागेन्द्र पुत्र सीताराम निवासी नवीनगर, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ को मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को संदना क्षेत्र में नदी किनारे जंगल में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में उसकी पहचान सत्यनारायण यादव उर्फ परदेशी बाबा निवासी नजर नगर, मलिहाबाद, लखनऊ के रूप में हुई थी। मामले में थाना संदना पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपी नागेन्द्र ने बताया कि उसकी मां का तकरीबन 17-18 वर्षों से मृतक बाबा इलाज कर रहा था। उसे संदेह था कि बाबा ने उसकी मां को तंत्र-मंत्र के द्वारा प्रभाव में फंसा रखा है। इसी बात को लेकर लगभग छह महीने पहले उसका बाबा से विवाद भी हुआ था।आरोपी ने कहा कि पिछले दो महीनों से हत्या की योजना बना रहा था। वारदात वाले दिन वह बाबा को बाइक पर बैठाकर किसी महिला के इलाज और पैसे मिलने का लालच देकर जंगल की ओर ले गया। वहां उसने चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के हाथ-पैरों में 11 कीलें भी ठोक दीं। आरोपी का कहना था कि उसे विश्वास था कि ऐसा करने से तांत्रिक की आत्मा नहीं भटकती है
विज्ञापन
विज्ञापन