धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 50
सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन घर लौट रही थी, तभी एक युवक उसे पकड़कर एक मकान में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित भाई ने अपनी बहन की चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आरोपी को देखा, जो उसे देखकर भाग गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (1), 3 और 4(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
लहरपुर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान गया सराय निवासी कामिल के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन