Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : परसपुर कस्बे में श्रीराम भरत मिलाप की निकली भव्य शोभायात्रा

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Oct 19, 2024 / Post views : 196

Share:

परसपुर, गोंडा: शुक्रवार को परसपुर कस्बे में श्रीराम भरत मिलाप का भव्य और उल्लासमय कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के दौरान कस्बे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे । परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ चौक चौराहों और शोभायात्रा के मार्ग पर सतर्क रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, हनुमान, रावण, विभीषण, अंगद, गुरु वशिष्ठ, कुंभकरण सहित अन्य देवी-देवताओं की सुंदर और आकर्षक झांकियां मुख्य मार्गों करनैलगंज मार्ग, राजपुर, बेलसर मार्ग, आदर्श नगर, बालपुर मार्ग, और भौरीगंज मार्ग से होकर मेन चौक स्थित श्री शंकर मंदिर धर्मशाला तक पहुंचीं।

श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने और भरत से मिलन का भावपूर्ण मंचन किया गया। भरत जी ने भगवान श्रीराम के चरणों में गिरकर भाव-विह्वल होकर उनका स्वागत किया और भगवान श्रीराम ने उन्हें गले से लगा लिया। यह दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं। लोग देर रात तक इस कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम से पहले नगर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, हनुमान, अंगद, विभीषण, गुरु वशिष्ठ, कुंभकरण, रावण सहित अन्य देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया।

इस मौके पर श्रीराम लीला दशहरा कमेटी के संचालक राम सुंदर पांडेय, नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन बासुदेव सिंह, राज कुमार सोनी अमर उजाला पत्रकार परसपुर, राम जानकी मंदिर के पुजारी संतोष दास, राम लीला समिति के अध्यक्ष जगदीश सोनी, कोषाध्यक्ष राम निहाल सोनी, नथुनी लाल पांडे, तिलकराम वर्मा, राधेश्याम सोनी, पंडित उदयभान मिश्रा, उपाध्यक्ष मुन्ना जायसवाल, शंभू कौशल, राजू गुप्ता, प्रतीक पांडेय सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। इस दौरान भरत मिलाप स्थल पर परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह और पुलिस उपनिरीक्षक महिला पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें