सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, May 22, 2025 / Post views : 224
परसपुर (गोंडा)। थाना परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुईहन पुरवा पुरैना में बरसात के पानी के बहाव को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रुईहन पुरवा पुरैना निवासी अशोक कुमार पाण्डेय पुत्र राम जग पाण्डेय ने परसपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बरसात का पानी विपक्षी की जमीन की ओर बह जाने को लेकर नीरज पत्नी हनुमान उपाध्याय ने उनके बेटे असमित कुमार पाण्डेय को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारपीट की। आरोप है कि विपक्षी ने मुक्का, थप्पड़ और बांस के डंडे से हमला किया और धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित अशोक कुमार पाण्डेय पुत्र राम जग पाण्डेय की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन