आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Feb 23, 2022 / Post views : 60
लखनऊ।
आज बाराबंकी और कौशांबी में रैली करेंगे पीएम मोदी
रैली की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री और रैली प्रभारी श्री अनूप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को बाराबंकी के रामस्नेही घाट में सियाराम राइस मिल के पास भिठारिया हैदरगढ़ मार्ग पर होने वाली रैली में पीएम नरेंद्र मोदी जी बाराबंकी की कुर्सी, रामनगर, जैतपुर, बाराबंकी, दरियाबाद और हैदरगढ़ तथा अयोध्या जिले के रुदौली, अयोध्या, मिल्कीपुर, बीकापुर और गोसाईगंज विधानसभाओं के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम जन मोदी जी को सुनने के लिए आएंगे। वहीं कौशांबी के मंझनपुर में चित्रकूट मार्ग स्थित पुलिस लाइन के पास खुला मैदान, ओशा कोडर में आयोजित रैली में कौशाम्बी की सिराथू, मंझनपुर और चायल तथा चित्रकूट की चित्रकूट और मानिकपुर विधानसभाओं के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम जन मोदी जी को सुनने के लिए आएंगे। जहां कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पीएम के सभी कार्यक्रमों का प्रसारण सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा। प्रदेश भर से कार्यकर्ता और आमजन भी उन्हें विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन