धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 39
शेखर न्यूज लखनऊ
अवैध गैस रिफिलिंग दुकान पर छापा डालकर लखनऊ में बुधवार को आपूर्ति विभाग ने मड़ियांव थाना क्षेत्र के राम राम चौकी क्षेत्र में एक अवैध गैस रिफिलिंग दुकान पर बड़ी कार्रवाई की है। ताड़ीखाना क्रॉसिंग के पास चल रही इस दुकान पर छापेमारी कर 12 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए और दुकान को सील कर दिया गया। दुकान का मालिक आमिर मौके से फरार हो गया।
विभाग को इस दुकान पर गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने 6 घरेलू भरे हुए सिलेंडर, 5 छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर और एक 2 किलो का सिलेंडर जब्त किया। इसके अतिरिक्त, 3 रिफिलर और 2 वजन तराजू भी बरामद किए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान दुकानदार आमिर पुत्र साबिर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में सप्लाई इंस्पेक्टर बीकेटी कुमार सौरभ, सप्लाई इंस्पेक्टर हसनगंज आर एन मिश्रा और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन