Mon, 07 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन |

: बिल्डर ने 18 लाख के लिए कांट्रेक्टर को जिंदा जलाया।

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Wed, Jul 20, 2022 / Post views : 157

Share:

कानपुर में एक बिल्डर ने 18 लाख के विवाद में कांट्रेक्टर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। वहां मौजूद लोग उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कांट्रेक्टर ने दम तोड़ दिया।

मरने से पहले कांट्रेक्टर ने बताया, "बिल्डर ने 18 लाख रुपए की वजह से पहले बेरहमी से पीटा फिर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया।" मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है।

मृतक कांट्रेक्टर का बेटा अरविंद ।

आरोपी के यहां कंस्ट्रक्शन का काम करते थे मृतक का नाम राजेंद्र प्रसाद पाल था। उनके बेटे अरविंद कुमार पाल ने बताया कि पिता बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव की ठेकेदारी में कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। डेढ़ साल से वह पिता के 18 लाख रुपए रोके हुए था। मांगने पर धमकी अलग से देता था। जब कई बार रुपए मांगे, तो बिल्डर ने अपने मुनीम तिवारी से घर पर बुलाया था।

अरविंद ने बताया कि पिता के घर पहुंचने पर बिल्डर शैलेंद्र ने पहले बेरहमी से पीटा। इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। अन्य लोगों की मदद से उनको उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया।

बेटा बोला- अफसरों की लापरवाही से पिता की गई जान अरविंद ने बताया, "बिल्डर के खिलाफ पिता राजेंद्र ने कई अफसरों से शिकायत की थी। इनमें चकेरी थाना, DCP ईस्ट, कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और DM सामिल हैं। मगर, बिल्डर के रसूख के आगे न ही FIR दर्ज हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई। रुपए के लिए दबाव बनाने पर अंत में उसने पिता को जिंदा जला कर मार डाला। यह सब पुलिस अफसरों की लापरवाही का नतीजा है।”

DCP ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे अरविंद ने तहरीर दी थी। इसके बाद आरोपी बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें