आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Feb 28, 2022 / Post views : 71
प्रतापगढ़-सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर हुए हमले के मामले को लेकर जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर गंभीर धारोओ में एफआईआर दर्ज की गई है। राजा भैया पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सपा बूथ एजेंट ने कुंडा में एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर जातिसूचक गाली,जान से मारने की धमकी आदि आरोप लगाए गए है।
बता दें बीते रविवार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान हो रहा था। इस दौरान प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर सुबह करीब 11 कुछ अराजक तत्वों ने जानलेवा हमले की कोशिश की। बता दें मतदान केंद्र पर जाते समय केंद्र से कुछ दूर पहले ही 50 से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। उनकी तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए थे।
इस दौरान मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस अफसरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर हमलावरों को दौड़ाया। हमलावर खेतों से होते हुए भाग निकले। बवाल की खबर पाकर एडिशनल एसपी रोहित मिश्रा भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। पुलिस अपनी सुरक्षा में गुलशन यादव को लेकर आगे जा रही थी। तभी सामने से दूसरे पक्ष का एक समर्थक आता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन