Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: 📰 शेखर न्यूज़ समाचार 🗞️

Share:

मंगलवार, 12 मार्च 2024
➖➖➖➖➖
♨️मुख्य समाचार

■ केंद्र सरकार ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) लागू करने की घोषणा की; धार्मिक उत्पीड़न के शिकार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता मिल सकेगी

■ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - अगले पांच वर्षों में देश में बुनियादी ढांचे के विकास की गति कई गुना तेज हो जाएगी

■ गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के 41 गांवों में पाइप से प्राकृतिक गैस पहुंचाने और 380 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया

■ भारत ने मिशन दिव्यास्त्र के अंतर्गत मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

■ भारतीय नाविक विष्णु सरवनन ने स्पेन में यूरोपा कप में स्वर्ण पदक जीता

🇮🇳 राष्ट्रीय

■ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से 'मेरा पहला वोट - देश के लिए' अभियान में भाग लेने का आह्वान किया

■ नागरिकता संशोधन अधिनियम - CAA, नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता प्रदान करने का कानून है-- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

■ केंद्रीय मंत्री श्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एमएसएमई-प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखी

■ दूरदर्शन नेशनल अब प्रति दिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या के श्री रामलला मंदिर से भव्‍य आरती का सीधा प्रसारण करेगा

■ महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के लिए एक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए राष्ट्रीय रूपरेखा प्रस्‍तुत की

🌏 अंतरराष्ट्रीय

■ कल शाम नेपाल में महसूस हुए भूंकप झटके

■ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस के आज होने वाले राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कल मॉरीशस पहुंचीं

■ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संघीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को 19 नामों की सिफारिश की

🚩 राज्य समाचार

■ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को 'विवादित' भोजशाला परिसर का सर्वेक्षण करने की अनुमति दी है, कहा कि एएसआई भोजशाला की ऐतिहासिकता का वैज्ञानिक और तकनीकी सर्वेक्षण करे. राजा भोज ने यहां संस्कृत अध्ययन हेतु देवी सरस्वती का मंदिर बनवाया था जिसे बाद में मुगलों ने ढहा दिया

■ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमले के मामले में जियाउद्दीन मोल्ला, दीदार बख्श और फारूक अकुंजी को गिरफ्तार किया

■ नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी--बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी

■ उत्तरप्रदेश, गाजीपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, 5 मरे

■ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्‍टर कमल गुप्ता ने हिसार के अग्रोहा पुरातत्व स्थल पर भूमि भेदन रडार सर्वेक्षण का शुभारंभ किया

■ मणिपुर में लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए इम्‍फाल-उखरूल हेलीकॉप्‍टर सेवा शुरू

■ महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुम्‍बई तटीय मार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया

🏀 खेल जगत

■ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पेरिस में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में युगल ख़िताब जीता

■ ओलंपिक मुक्‍केबाज़ी क्‍वालिफायर्सः भारतीय मुक्केबाज़ निशांत देव ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ग्रीस के क्रिस्टोज कराइतिस को हराया

■ WPL 2024 : दीप्ति शर्मा की शानदार पारी गई बेकार, गुजरात जायंट्स ने 8 रन से जीता मुकाबला

■ कुश्ती ट्रायल के दौरान ड्रामा, विनेश ने मुकाबले में बाधा डालने के बाद 50 किग्रा में दर्ज की जीत

💰 अर्थ जगत

■ बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 617 अंक लुढ़ककर 73 हजार 503 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 161 अंक गिरकर 22,333 पर आ गया।

■ वर्ष 2014 से 2024 के दशक में भारत विश्‍व में मोबाइल फोन का निर्माण करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें