नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Sep 15, 2023 / Post views : 49



मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के करनैलगंज विधायक अजय सिंह की अगुवाई में ग्राम बहुवन मदार माझा के देवी गंज,विजय गंज व पूर्वी महुअन के कई गांवों में घर घर से मिट्टी का संग्रह किया गया । विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश के क्रम में प्रत्येक घर से मिट्टी का संकलन करके देश की राजधानी दिल्ली भेजा जाएगा जहां पर कर्तव्य पथ पर बनने वाली अमृत वाटिका में जनपद से प्रत्येक गांव से इकट्ठा की गई मिट्टी का उपयोग शहीदों के लिए निर्मित अमृत वाटिका में किया जाएगा। इस अवसर भाजपा जिला मंत्री संदीप सिंह , परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह,मंडल अध्यक्ष सरयू कुंवर बहादुर सिंह, मगन सिंह, महेन्द्र नारायण सिंह ,शक्ति केंद्र संयोजक राजू यादव ,चंद्रभान सिंह, भूलन सिंह ,मंटू सिंह, रोहित सिंह ,जंगली सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन