अध्यात्मअयोध्याउत्तरप्रदेशपंचांग
Trending

शेखर न्यूज़ पर आज का पवित्र पंचांग एवं राशिफल….04.04.2023

इतिहास की 04 अप्रैल 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*
 *📜 04 अप्रैल 2023*
           *मंगलवार*

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- चैत्र
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- त्रयोदशी – 08:08 तक
🗒पश्चात्- चतुर्दशी
🌠नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 09:37 तक
🌠पश्चात्- उत्तराफाल्गुनी
💫करण- तैतिल – 08:08 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- वृद्धि – 27:38 तक
✨पश्चात्- ध्रुव
🌅सूर्योदय- 06:08
🌄सूर्यास्त- 18:40
🌙चन्द्रोदय- 17:06
🌛चन्द्रराशि- सिंह – 16:06 तक
🌛पश्चात्- कन्या
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:59 से 12:49
🤖राहुकाल- 15:32 से 17:06
🎑ऋतु- वसन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी त्रयोदशी 08:08 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , अनंग त्रयोदशी व्रत , शिव नृसिंह दमनकोत्सव (महानिशीथ काल में ) , शिव दमनक चतुर्दशी , मीनाक्षी कल्याणम् , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:36 से , रत्नत्रय व्रत पूर्ण ( जैन ) , गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी ( प्राचीनपरम्परानुसार , कल का भी वर्णन) , भगवान श्री महावीर की जयंती (जैन) , पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती , श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस , श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ स्मृति दिवस व खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र सुदी चतुर्दशी 09:21 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , व्रत की पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत।

🎯आज की वाणी👉

🌹
यत्पृथिव्यां व्रीहियवं
हिरण्यं पशवः स्त्रियः ।
सर्वं तन्नालमेकस्य
तस्माद् विद्वान् शमं चरेत्॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
अर्थात् 👉
कश्यप ने कहा- इस पृथ्वी पर जितने धान, जौ, सुवर्ण, पशु और स्त्रियाँ हैं, वे सब किसी एक पुरुष को मिल जाएँ तो भी उसे संतोष नहीं होगा; यह सोचकर विद्वान् पुरुष अपने मन की तृष्णा को शान्त करें।
🌹

4 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1460 – स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1716 – रुस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1818 – अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।
1850 – लॉस एंजिलिस को शहर के रूप में शामिल किया गया।
1858 – ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।
1905 – हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत हुई।
1910 – दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
1941 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1944 – ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।
1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1960 – अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की गोली मारकर हत्या। मार्टिन लूथर किंग को अमेरिका का गांधी भी कहते हैं।
1975 – बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच में हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई।
1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी।
1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया (1994 का भी वर्णन मिलता है कन्फर्म कर लें)।
2001 – चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार ।
2001 – फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
2004 – भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2006 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।
2008 – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।
2008 – पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
2013 – महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से तक़रीबन 80 लोग मारे गए।
2013 – छत्तीसगढ़ में एक कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए।
2019 – छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल के चार जवान शहीद।
2019 – इथोपियन प्लेन क्रैशः बोइंग एमरजैंसी रूल फॉलो करने के बावजूद विमान कंट्रोल नहीं कर सके पायलट।
2019 – प्रधानमंत्री मोदी को मिला यूएई का सबसे बड़ा सम्मान ‘जायेद मेडल’ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नाहयान ने सम्मानित किया।
2020 – सोलोमन द्वीप पर आये शक्तिशाली तूफान में एक नौका में सवार 28 लोग लापता हो गये।
2020 – कोरोना महामारी के चलते जान गंवाने वाले मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में चीन में तीन मिनट का मौन रख कर राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया गया।
2021 – बांग्लादेश सरकार ने सभी सार्वजनिक यातायात निलंबित करने की घोषणा की।
2021 – मंगल की सतह पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के हेलिकॉप्टर Ingenuity ने लैंड किया , इसके साथ ही यह दूसरे ग्रह की धरती पर उतरने वाला पहला रोटरक्राफ्ट बना।
2022- लोकसभा में Criminal Procedure (Identification) Bill (दंड प्रक्रिया (शिनाख्त) विधेयक 2022) पारित हुआ।
2022 – पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुख्‍य न्‍यायाधीश गुलजार अहमद को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।

4 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉

1889 – माखन लाल चतुर्वेदी – हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार।
1904 – प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म हुआ।
1905 – नृपेन चक्रबर्ती – त्रिपुरा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व ‘कम्युनिस्ट आन्दोलन’ के पितृ पुरुष।
1908 – अमरीका के लेखक रिचर्ड राइट का जन्म हुआ वे अश्वेत अमरीकी व्यक्ति थे।
1922 – अमेरिकी संगीतकार एलमर बर्नस्टाइन का जन्म हुआ।
1933 – बापू नादकर्णी – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ।
1949 – भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जुनागढ़ में हुआ।
1969 – पल्लवी जोशी – भारतीय फ़िल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री।
1972 – लीसा रे – भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल।
1976 – सिमरन – भारतीय अभिनेत्री ।
1979 – अंग्रेजी फिल्मों के एक अभिनेता हीथ लैजर का जन्म हुआ।

4 अप्रॅल को हुए निधन👉

1924 – गंगाधर मेहरे – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि थे।
1987 – अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन – हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
1995 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
2019 – वेदवती वैदिक – प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार।
2020 – दिग्गज अभिनेता फॉरेस्ट कॉम्पटन का COVID-19 संक्रमण के कारण निधन।
2021 – दिग्गज अभिनेत्री शशिकला ओम प्रकाश सहगल (88) का निधन हुआ।
2021 – भारतीय क्रिकेट की शुरुआती महिला कमेंटेटर चंद्रा नायडू (88) का निधन हुआ।
2021 – खलील इस्माइल मकरानी, ​ गुजरात, भारत के एक कवि और उपन्यासकार थे।
2021 – पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और गुजरात के वांकानेर दिग्विजय सिंह झाला (88) का निधन हुआ।

4 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 गुरु श्री तेगबहादुर गुरयायी ( प्राचीनपरम्परानुसार )।
🔅 भगवान श्री महावीर की जयंती (जैन)।
🔅 पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती।
🔅 श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस।
🔅 श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ स्मृति दिवस।
🔅 खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
आज का राशिफल
04-04-2023

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि एवं पराक्रम का परिचय देंगे। दिन के पहले भाग में किसी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते है आपको अपने कार्य मे किसी का हस्तक्षेप करना अखरेगा विवेकी व्यवहार से बात बढ़ने नही देंगे फिर भी मन मे खटास अवश्य रह जायेगी। कार्य व्यवसाय में आज आप असम्भव कार्य को भी संभव बना लोगो की वाहवाही लूटेंगे धन की आमद किसी न किसी रूप में अवश्य होगी इसके लिये ज्यादा झंझट में ना पड़े वरना सामाजिक क्षेत्र पर किसी से बिना बात की दुश्मनी हो सकती है आज आप जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही पीछे से हानि पहुचायेगा। जमीन जायदाद संबंधित मामले उलझेंगे इनको टालना ही बेहतर है। भाई बंधु एवं पति पत्नी के बीच स्वार्थी संबंध रहेंगे। सेहत मामूली बातो को छोड़ ठीक रहेगी वाहन से सावधानी बरतें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपके लिये आज दिन का पहला भाग प्रतिकूल है आज ना चाहते हुए भी किसी विवाद में उतारना पड़ेगा जिससे सम्मान को ठेस पहुच सकती है। वाणी एवं व्यवहार को नियंत्रण में रखें खास कर महिलाए पराये कामो में टांग ना फसाये तो बेहतर रहेगा अन्यथा बैठे बिठाये बदनामी हो सकती है। काम के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगी इससे पहले खर्च करने पर धन लाभ तो होगा लेकिन आशा से कम ही दलाली के कार्य में अन्य कार्यो की तुलना में ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। घर मे पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से पक्षपात का आरोप लग सकता है घरेलू निर्णय बड़ो के ऊपर छोड़ दे इससे सम्मान बना रहेगा। सन्तानो को लेकर आज मन दुखी रहेगा। घर मे छोटी मोटी बातो को अनदेखा करें आवश्यकता पड़ने पर ही बोले। कमर अथवा पैर संबंधित संमस्या हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी आपका व्यवहार सामने वाले को अहंकारी जैसा लगेगा लेकिन बाहर से रूखापन दिखने पर भी अंदर से नरमी रहेगी। आज कोई भी आवश्यकता पड़ने पर आपके पास से खाली हाथ नही जाएंगा। कार्य व्यवसाय से आज आशा से अधिक लाभ कमा सकते है परन्तु इसके लिये व्यर्थ के सामाजिक व्यवहारों में आज कमी लाने आवश्यक है। धन की आमद के लिये किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो आपके कुशल व्यवहार से तुरंत मिल जाएगी। व्यवसाय में आज गति रहने पर भी कुछ कमी अनुभव करेंगे जिसकी पूर्ति आज सम्भव नही इसपर ध्यान भी ना दें। सरकारी कार्य आज दिन रहते कर ले बाद में सहयोग की कमी के चलते अधूरे रह सकते है। घरेलू व सन्तानो का खर्च बढ़ चढ़ कर रहेगा। दाहिने नेत्र अथवा शरीर के दाहिने भाग में कोई समस्या बन सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपको पूर्व में किये किसी निवेश से काफी उम्मीद रहेगी लेकिन अंत समय मे निराशा ही हाथ लगेगी लाभ की जगह निवेश किया धन व्यर्थ होने की संभावना है। धन को लेकर आज कोई नई संमस्या खड़ी होगी व्यवसाय अथवा अन्य आवश्यक कार्यो के लिये माता अथवा अन्य किसी नापसंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता लेनी पड़ेगी जिसमे पहले मामूली कलह का सामना भी करना पड़ेगा। आज भी मध्यान तक कोई बड़ा निर्णय ना ले इसके बाद स्वतंत्र होकर कर कर सकते है आवश्यकता पूर्ति अनुसार धन कहि न कही से उपलब्ध हो जाएगा। पैतृक कारणों से भाई बंधुओ के बीच स्नेह संबंध बिगड़ सकते है जहां तक संभव हो आज किसी के आगे हाथ ना फैलाये। मानसिक चंचलता और तनाव को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके मन मे दिन भर कुछ ना कुछ उठापटक लगी रहेगी। आज आपको सामाजिक रीतियों के विपरीत कार्य करने में आनद आएगा। अपने कुतर्कों से आस पास के लोगो को दुविधा में डालेंगे इससे आपके ही व्यक्तित्त्व में कमी आएगी। कार्य व्यवसाय से आज जितनी उम्मीद लगाएंगे उसका आधा लाभ भी नही मिल पायेगा। व्यवहारिकता की कमी हर क्षेत्र पर नुकसान ही कराएगी। सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र पर अन्य किसी से अहम को लेकर टकराव हो सकता है स्वभाव में परिवर्तन लाये किसी के भी ऊपर अनैतिक दबाव डालने पर सम्मान हानि तुरंत होगी। महिला वर्ग घरेलू एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं की लंबी लिस्ट बनाकर पुरुषों को परेशानी में डालेंगी। संध्या के समय टालने पर भी व्यर्थ के खर्च होंगे। मानसिक एवं शारीरिक क्षमता कम रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन पहला भाग आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें विशेषकर आज धन संबंधित कार्यो अधिक स्पष्टता बरते किसी से धोखा अथवा अपमानित होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें घाटा हो सकता है। व्यवसाय को आज मेहनत के बाद भी नियंत्रित नही कर पाएंगे धन लाभ के लिये विविध प्रयास विफल ही होंगे ऊपर से आकस्मिक खर्च आने से संचित कोष से खर्च करना पड़ेगा। आज आपकी मानसिकता धन लोलुप जैसी रहेगी प्रलोभन में शीघ्र आ जाएंगे जिसका बाद में दुख होगा। घर मे किसी न किसी बात से कोहराम लगा रहेगा दाम्पत्य जीवन मे तालमेल नही बैठा पाएंगे कुछ दिन धैर्य धारण करे सेहत में भी आज नया विकार बन सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बीते दिन की तुलना में काफी राहत प्रदान करेगा आज आप अपनी बुद्धि एवं व्यवहार के बल पर सम्मान के हकदार बनेंगे। दिन के पहले भाग में किसी घरेलू समस्या को लेकर मानसिक उलझन रहेगी लेकिन पुरानी घटना से अनुभव लेकर इससे पार पा लेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि अनुभवी एवं भद्र इंसान जैसी रहेगी मध्यान के समय कोई न कोई अपनी समस्या को लेकर आपसे परामर्श लेगा। काम धंधा आज संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा फिर भी पुराने सौदे आज धन देकर जाएंगे। संध्या बाद घरेलू मामलों में लापरवाही करने पर परिजन से मतभेद हो सकते है आज समय पर आवश्यकताओं की पूर्ति करे अन्यथा कलह के लिये तैयार रहे। घर के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ाएगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे उसमें कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे फिर भी ले देंकर सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज जिस भी काम को हाथ मे लेंगे उसमे कोई न कोई झंझट अवश्य रहेगा। शत्रु अथवा प्रतिस्पर्धी पक्ष आपको हानि पहुचाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे इनको अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा व्यर्थ की दुविधा में फंस कर अपने उद्देश्य से भटक सकते है। धन लाभ आकस्मिक होगा कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी काम के समय मनमानी करेंगे पहले से ही आत्म निर्भर रहे तो परेशानी नही आएगी। लेखन से जुड़े लोग चाह कर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित नही कर पाएंगे। दाम्पत्य एव संतान सुख आज न्यून रहेगा। संध्या बाद का समय राहत दिलाएगा लेकिन घर मे कम ही बोलें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला जुला फल देगा। प्रातः काल में किसी जरूरी कार्य को लेकर किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन लोग स्पष्ट बात ना कर आपको टालने के प्रयास करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज व्यस्तता बढ़ेगी इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा मध्यान के समय आपकी वाणी से किसी का दिल ना दुखे इसका ध्यान रखे। व्यवसायी वर्ग को धन की आमद आवश्यकता अनुसार आसानी से हो जाएगी। लेकिन नौकरी पेशाओ को आज परिश्रम का फल मिलना परेशानी भरा रहेगा लेट लतीफी एवं लापरवाही के कारण अधिकारी वर्ग के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सामान्य रहेगा सन्तानो के ऊपर खर्च बढ़ेगा बाहर घूमने की योजना बनेगी। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे लेकिन लापरवाही भी करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। प्रातः काल से ही सेहत में कुछ ना कुछ कमी आएगी जिससे मध्यान तक कि दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी पेट संबंधित संमस्या में लापरवाही ना करें अन्यथा बाद मे परिणाम गंभीर भी हो सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि रंगीन मिजाज जैसी बनेगी बोलते समय स्वयं पर नियंत्रण नही रहेगा इसका विपरीत प्रभाव आपकी सख्शियत पर पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से आज लाभ अवश्य होगा लेकिन धन आते ही जाने के रास्ते बना लेगा। महिलाओ का स्वभाव आज सब सुख सुविधा मिलने के बाद भी असंतुष्ट ही रहेगा अन्य लोगो से अपनी तुलना करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। आज पैतृक कार्यो को लेकर घर मे खींच तान हो सकती है। पिता से संबंधों में खटास आ सकती है। टोने टोटको पर खर्च करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा। बीते दिनों में समाज से मिले अनादर के कारण हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे स्वभाव में ईर्ष्या का भाव आपको लाभ से दूर रखेगा इससे बचने का प्रयास करें तो दिन हर प्रकार से आनंददायक बन सकता है। आज काम-धंधा कुछ न कुछ लाभ अवश्य देगा कार्य क्षेत्र पर आज लोगो को आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी इसका लाभ उठाएं मन से अहम की भावना को त्याग समाज सेवा करें इससे धन के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी।आपके वादा करके टालमटोल करने पर घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा महिलाओ का आज वाणी पर नियंत्रण नही रहेगा फिर भी घर मे चलन पहल बनाये रखेंगी। यात्रा के योग बन रहे है इससे लाभ कम शरीर को थोड़ा कष्ट थकान अधिक बनेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप बैठे बिठाये फालतू के झगड़े मोल लेंगे। किसी काम मे विशेष योग्यता होने का पूरा फायदा उठाएंगे जिससे अन्य लोगो मे आपके प्रति कटु भावनाएं जन्म लेंगी लेकिन आज अपना हित साधने के लिये किसी भी बात या व्यवहारिकता की परवाह नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर मनमानी दिखाएंगे सहकर्मी अथवा जरूरतमंद आपसे मजबूरी में ही व्यवहार करेंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी थोड़ा धन मिलने पर इसका प्रलोभन बढ़ता ही जायेगा जिससे मन शांत नाहाई बैठेगा। आज माता, मशीनरी, संपत्ति अथवा पशु संबंधित कार्यो पर विशेष खर्च करना पड़ेगा इसके कारण अन्य खर्चो में कटौती करने पर घर के सदस्य नाराज हो सकते है। धर्म से ज्यादा कर्म को महत्त्व देंगे फिर भी गुप्त प्रयोग टोन टोटको के लिये भी थोड़ा समय निकाल लेंगे। लोहे की वस्तु अथवा वाहन से चोट का भय है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Related Articles

Back to top button