उत्तरप्रदेश
Trending

आज का पवित्र पंचांग एवं राशिफल……14.08.22

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

🌴🌴🌴 ⚜🕉⚜ 🌴🌴🌴
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 14 अगस्त 2022
रविवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- भाद्रपद
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- तृतीया – 22:37 तक
🗒पश्चात्- चतुर्थी
🌠नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद – 21:56 तक
🌠पश्चात्- उत्तरभाद्रपद
💫करण- वणिज – 11:41 तक
💫पश्चात्- विष्टि
✨योग- सुकर्मा – 25:37 तक
✨पश्चात्- धृति
🌅सूर्योदय- 05:49
🌄सूर्यास्त- 19:01
🌙चन्द्रोदय- 20:55
🌛चन्द्रराशि- कुम्भ – 16:15 तक
🌛पश्चात्- मीन
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:59 से 12:52
🤖राहुकाल- 17:22 से 19:01
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- पश्चिम

✍विशेष👉

🔅आज रविवार को 👉 भाद्रपद बदी तृतीया 22:37 तक पश्चात् तृतीया शुरु , पंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 21:56 से सूर्योदय तक , कज्जली तृतीया व्रत , कजरी / बूढी / सातुड़ी तीज , तीजड़ी (सिन्धी) , विघ्नकारक भद्रा 11:40 से 22:36 तक , अमर शहीद श्री गुलाब सिंह पटेल दिवस , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख पुण्य दिवस , श्री शम्मी कपूर स्मृति दिवस , श्री जानी लीवर जन्म दिवस , श्री एडौर्ड गौबर्ट जयन्ती व पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस।
🔅कल सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्थी 21:03 तक पश्चात् पंचमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:07 से , पंचक जारी , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , बहुला चतुर्थी , ब्रह्माव्रत के गणेश मंदिर में अभिषेक , स्वतंत्रता दिवस भारत , श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है,कन्फर्म कर लें) , योगी श्री अरविन्द जयन्ती , श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस , बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस , द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस व पश्चिम बंगाल दिवस ( कन्फर्म नहीं )।

🎯आज की वाणी👉

🌹
निखिले भुवने भारतदेशः
धन्यो देश : पूजितदेश: ।
राज्यं त्यक्त्वा श्रीरामस्य
वनगमनमत्र मुनिसमवेशः।।
★ शशिपाल शर्मा ‘बालमित्र’
अर्थात्👉
संपूर्ण संसार में भारत ही धन्य पूज्य देश है। मुनियों जैसा वेश धारण किए राज्य का त्याग करके श्रीराम का वनगमन यहीं तो हुआ था।
🌹

14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1248 – जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल का आग में नष्ट हो जाने के बाद पुनर्निर्माण शुरू हुआ।
1523 – संत जॉन प्रथम ने कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप का पद संभाला।
1758 – ज़ोरेंडोर्फ की लड़ाई: प्रशिया ने रूस को हराया जिसमें हजारों लोग मारे गए।
1762 – अंग्रेजो ने हवाना के नौका-समुदाय पर कब्जा कर लिया।
1805 – अमेरिका और ट्यूनिस के बीच एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1825 – ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिक एवं रसायनशास्त्री माइकल फ़ैराडे ने डीज़ल की खोज की।
1848 – अमेरिका के ओरेगन क्षेत्र की स्थापना हुई।
1862 – बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
1875 – सोसायटी ऑफ रीगेट अफ्रीकांडर्स ने पर्ल में स्थापित किया गया।
1876 – कोलोराडो को 38 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1888 – बिजली के मीटर का पेटेंट ओलिवर बी शैलेनबर्गर को दिया गया।
1892 – अमेरिकी समाचार पत्र ‘एफ्रो-अमेरिकन’ का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1893 – फ्रांस मोटर वाहन पंजीकरण शुरू किया गया जिसमे एक ड्राइविंग परीक्षण भी शामिल था।
1904 – इस्माइल मोंटेस बोलीविया साउथ अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1908 – इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
1917 – चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 – बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी।
1934 – लड़ाकू क्रॉस की स्थापना न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में गई।
1935 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1936 – जर्मनी के बर्लिन में आयोजित ओलंपिक खेलों में पहली बार बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अमेरिका ने कनाडा को 19-8 से हराया था।
1938 – बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।
1941 – ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान, घटक देशों के सामने हथियार डालने पर विवश हुआ।
1947 – भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।
1968 – मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
1971 – बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1975 – पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
1979 – फास्टनेट रेस के दौरान 15 नाविकों की मौत हुई।
1980 – लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की।
1980 – कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन काफी अहम है।
2001 – मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
2006 – संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2007 – इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2007 – पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
2010 – पहला ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल सिंगापुर में शुरू किया गया।
2013 – मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।
2019 – राष्ट्रपति एवं शस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर श्री रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र सेनाओं एवं अर्धसैनिक बल के कार्मिकों को 132 पुरस्कार अनुमोदित किए।
2019 – न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक मानव के आकार के विशाल पेंगुइन का जीवाश्म पाया गया।
2020 – राजस्थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में ध्‍वनिमत से विश्वास मत जीता।
2021 – हैती में शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 1297 लोगों की मौत, 2800 से ज्यादा घायल हुए (जान – माल के नुकसान का सिलसिला जारी )।
2021 – प्रधानमंत्री ने 14 अगस्त को प्रत्येक वर्ष मनाये जाने वाले विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के रूप में घोषित किया।

14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1452 – इटली के प्रख्यात चित्रकार व शिल्पकार लियोनार्डो दावेन्ची का जन्म हुआ।
1900 – एस. के. पाटिल – मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।
1923 – सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी – त्रिपुरा, नागालैण्ड, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1924 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।
1926 – अमर शहीद गुलाब सिंह पटेल ।
1941 – तिरुप्पत्तुर वेंकटचलमूर्ति रामकृष्णन एफआरएस एक भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी।
1957 – जॉनी लीवर, भारतीय अभिनेता।
1968 – प्रवीण कल्याण आमरे – एक भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी।
1970 – रामेश्वर तेली संसद सदस्य लोकसभा भारत।
1995 – ऐश्वर्या पिस्से भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटरसाइकिल रेसर।

14 अगस्त को हुए निधन👉

1941 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1942- अमर शहीद गुलाब सिंह पटेल (जन्मदिन भी आज ही) ।
1979 – एडौर्ड गौबर्ट – पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1984 – खाशाबा जाधव – भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
1988 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1996 – अमृतराय – प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे।
2000 – हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
2007 – दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा ।
2011- शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता ।
2012 – विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2013 – अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी मोहम्मद इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची ।
2017 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार।
2017 – डॉक्टर भक्ति यादव भारत की एक् समाजसेवी चिकित्सक थीं। वे निर्धन लोगों की निःशुल्क चिकित्सा करती थीं।
2018 – बलराम जी दास टंडन छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल थे।

14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 अमर शहीद श्री गुलाब सिंह पटेल दिवस ।
🔅 श्री एडौर्ड गौबर्ट जयन्ती ।
🔅 श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख पुण्य दिवस ।
🔅 श्री शम्मी कपूर स्मृति दिवस ।
🔅 श्री जानी लीवर जन्म दिवस।
🔅 विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस (भारत)।
🔅 पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 14 अगस्त 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिए आज का दिन सुख-शांति दायक रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में दौड़-धूप लगी रहेगी। सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। समाज के प्रतिष्ठि व्यक्ति का सहयोग मिलने से किसी अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी परन्तु शीघ्र ही इसका अनुकूल परिणाम भी व्यापार वृद्धि के रूप में मिलेगा। कई दिनों से टल रहे अनुबंद भी आज अचानक मिलने से प्रसन्नता होगी। परिजन भी आज घरेलू मामलों को आपके ऊपर विश्वाश कर छोड़ देंगे जिनको निपटाने में पत्नी सहयोगी बनेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आपको सफलता के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज आपको भ्रम में डालने वाले प्रसंग भी साथ मिलते रहेंगे। जिन कार्यो में अनुभवियों की सलाह लेंगे उनमे ही सफलता मिल सकेगी मन मर्जी आज कही नही चलेगी। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आपकी गलतियों को भी अनदेखा करेंगे। व्यवसायी वर्ग को लाभ पाने के लिए मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तब जाकर संध्या के आसपास धन लाभ होगा। परिवार के बीच आज अहम की भावना ना लाएं अन्यथा हंसी खुशी का माहौल दुख में बदल सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप आध्यात्मिक भाव से भरे रहेंगे। दिनचार्य में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आपकी छवि धार्मिक बनेगी परन्तु आज स्वभाव में दयालुता एवं भावुकता अधिक रहने से अन्य लोग इसका नाजायज फायदा भी उठाएंगे जिस कारण बाद में आपको परेशानी खड़ी होगी। कार्य व्यवसाय की गति मंद होने के कारण सीमित मात्रा में आय होगी फिर भी आज व्यर्थ के खर्च भी कम रहने से तालमेल बैठा लेंगे। सहकर्मीयो द्वारा आपकी चुगली अथवा मजाक बनाने पर हल्की फुल्की बहस होगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा महिलाये यात्रा की योजना बनाएंगी परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने एवं परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें दवाओं के ऊपर खर्च बढ़ने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे अतिआवश्यक होने पर ही करें अन्यथा टालना ही हितकर रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार ही फल मिलेगा लेकिन आज उपयुक्त समय नही दे पाने पर लाभ भी अल्प ही रहेगा। अपने कार्य छोड़कर पराये कामो में दिलचस्पी लेने की जगह अपने कार्यो पर ज्यादा ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन मे आज नए मतभेद उभरने से संभालना मुश्किल होगा। स्त्री वर्ग शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण गुस्से में रहेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। परन्तु आज मन कार्यो से हटकर अन्यत्र भटकने के कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज की गई मेहनत रात्रि बाद से रंग दिखाने लगेगी आलस्य को त्याग निर्धारित कार्यो को पूर्ण करने में लग जाएं। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों का अटपटा व्यवहार परेशानी में डालेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर करने पडेंगे आज आपकी जिस लाभ की आशा थी उससे वंचित रह जाएंगे। धन लाभ की संभावनाएं टलते टलते कल के लिए लंबित हो सकती है फिर भी आज संध्या काल तक आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा। खर्चे भी पहके से निमंत्रण दे देंगे। परिवार में आज आपके रूखे अथवा कटु वचन से किसी का दिल दुख सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमानो जैसी बनेगी। लेकिन आज अतिआत्मविश्वास में कोई मूर्खता भरा कार्य करने पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के साथ ही आज व्यवसाय भी कम ही रहेगा। सीमित साधनों से काम करने पर आय भी कम ही रहेगी। सरकारी एवं पारिवारिक कार्यो पर खर्च होगा साथ ही आज घर मे स्त्री संतानो के कारण सामाजिक मान बढेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य कई बार प्रयास करने पर ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी मंदी रहने से ऊबन अनुभव होगी नौकरी पेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे सामाजिक कद बढेगा। व्यवसायी वर्ग संध्या पश्चात बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधित कार्यो से संतुष्ट रहेंगे। आशानुकूल धन लाभ आज सायं काल मे ही होगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही यात्रा पर्यटन की योजना पर बात करेंगे। महिलाये किसी कारण से उत्साहित रहेंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। लेकिन संतानो के किसी कृत्य के कारण अपमानित भी होने की संभावना है। आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है इसका सदुपयोग बुद्धि विवेक से करें। कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य धारण करना होगा। घर मे महिलाओ की आज ज्यादा सुनवाई होगी। घरेलू शांति बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यवसाय के साथ ही घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ने से कार्य मे तालमेल बैठाने में परेशानी होगी लेकिन आज परिवार के बुजुर्ग एवं महिलाये अपना दायित्व ठीक से निभाएंगी जिससे कुछ बोझ कम होगा। कार्य व्यसाय में परिश्रम तो होगा परन्तु धन लाभ के लिए इंज्ज़ार करना पड़ेगा आज गृहस्थी के खर्च भी संचित धन में से ही करने पड़ेंगे। संतानो का जिद्दी व्यवहार अथवा आस पड़ोसियों से अनबन घर मे अशांति करायेगी इसमे भी महिलाओ की सूझ बूझ ही काम आएगी। स्त्री सुख उत्तम रहेगा आय आज आकस्मिक परन्तु खर्च से कम होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यो को पहले करें लंबे समय मे होने वाले कार्यो को अभी विराम दें मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या तक मिल जाएगा धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन इसके लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। कल के लिए कोई भी कार्य लंबीत ना रखें अन्यथा उलझने बढ़ने से अधूरे रह जाएंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी आज दिन रहते अवश्य कर दें वरना रात निकालनी भारी पड़ सकती है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारी ठीक से संभालेंगी परन्तु अचानक उग्र हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा। परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे। नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे। आर्थक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद रुकेगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चलेंगे। महिलाये स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Related Articles

Back to top button