Tue, 23 Jun 2026
Breaking News
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भयानक आग : पंद्रह की मौत,हादसा देख कर रोने लगे उपमुख्यमंत्री | बेटा अमेरिका में सालाना 90 लाख का पैकेज वीडियो देखें : पिता 30 दिन पहले और मां 20 दिन पहले गुज़र गईं, दोनों की लाशें घर पर ही पड़ी रह गईं। और गाल गई, दुर्गन्ध से पता चला, | शेखर न्यूज़ जो हमेशा रखे हैं आपको खबरों से अपडेट : शेखर न्यूज़ पर आज सुबह की देश राज्यों से प्राप्त बड़ीएवं प्रमुख खबरें | अंतिम संस्कार में भारत तिवारी अमर रहे के नारे लगाए गए : भरत तिवारी को मसीहा मानते हुए स्थानीय एक लाख लोग पहुंचे और एनकाउंटर का किया कड़ा विरोध पुलिस की कार्यश अंतिम संस्कार में | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अतुल्य विकास फाउंडेशन ने आयोजित किया योग शिविर, बच्चों को बताया योग का महत्व | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर आज शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ीएवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ जो आपको खबरों से रखें हमेशा के लिए अपडेट : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें........* | रीलबाज़ की बहादुरी : बाइक समेत अपनी पत्नी को भी बैठा लिया और वेट लिफ्टिंगकर डाली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ : शाम की देश-राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें. | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें......... | लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भयानक आग : पंद्रह की मौत,हादसा देख कर रोने लगे उपमुख्यमंत्री | बेटा अमेरिका में सालाना 90 लाख का पैकेज वीडियो देखें : पिता 30 दिन पहले और मां 20 दिन पहले गुज़र गईं, दोनों की लाशें घर पर ही पड़ी रह गईं। और गाल गई, दुर्गन्ध से पता चला, | शेखर न्यूज़ जो हमेशा रखे हैं आपको खबरों से अपडेट : शेखर न्यूज़ पर आज सुबह की देश राज्यों से प्राप्त बड़ीएवं प्रमुख खबरें | अंतिम संस्कार में भारत तिवारी अमर रहे के नारे लगाए गए : भरत तिवारी को मसीहा मानते हुए स्थानीय एक लाख लोग पहुंचे और एनकाउंटर का किया कड़ा विरोध पुलिस की कार्यश अंतिम संस्कार में | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अतुल्य विकास फाउंडेशन ने आयोजित किया योग शिविर, बच्चों को बताया योग का महत्व | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर आज शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ीएवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ जो आपको खबरों से रखें हमेशा के लिए अपडेट : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें........* | रीलबाज़ की बहादुरी : बाइक समेत अपनी पत्नी को भी बैठा लिया और वेट लिफ्टिंगकर डाली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ : शाम की देश-राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें. | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें......... | लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भयानक आग : पंद्रह की मौत,हादसा देख कर रोने लगे उपमुख्यमंत्री | बेटा अमेरिका में सालाना 90 लाख का पैकेज वीडियो देखें : पिता 30 दिन पहले और मां 20 दिन पहले गुज़र गईं, दोनों की लाशें घर पर ही पड़ी रह गईं। और गाल गई, दुर्गन्ध से पता चला, | शेखर न्यूज़ जो हमेशा रखे हैं आपको खबरों से अपडेट : शेखर न्यूज़ पर आज सुबह की देश राज्यों से प्राप्त बड़ीएवं प्रमुख खबरें | अंतिम संस्कार में भारत तिवारी अमर रहे के नारे लगाए गए : भरत तिवारी को मसीहा मानते हुए स्थानीय एक लाख लोग पहुंचे और एनकाउंटर का किया कड़ा विरोध पुलिस की कार्यश अंतिम संस्कार में | परसपुर, गोंडा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अतुल्य विकास फाउंडेशन ने आयोजित किया योग शिविर, बच्चों को बताया योग का महत्व | शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर आज शाम की देश राज्यों से प्राप्त बड़ीएवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ जो आपको खबरों से रखें हमेशा के लिए अपडेट : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें........* | रीलबाज़ की बहादुरी : बाइक समेत अपनी पत्नी को भी बैठा लिया और वेट लिफ्टिंगकर डाली | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ : शाम की देश-राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें. | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ : शाम 4:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें......... |

: युवक की हत्या पर हुआ जमकर हुआ हंगामा,साढ़े चार घंटे सड़क रही जाम

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 76

Share:

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिछवरिया में रविवार रात युवक की हत्या के मामले में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ।आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

लगभग साढ़े चार घंटे तक सड़क जाम रही,जिससे जायस-नसीराबाद और मटियरवा चौराहे पर वाहनों की कतार लग गई। सोमवार देर शाम तक जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने की मांग की।पुलिस ने मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात समेत 12 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार रात पिछवरिया गांव के 21 वर्षीय अर्जुन पासी पुत्र बेचूलाल को घर से सिसनी गांव का अर्जुन यादव बुलाकर ले गया था।घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव निवासी रामधनी के घर के सामने हमलावरों ने अर्जुन पासी को गोली मार दी थी।गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए थे। अर्जुन पासी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।मामले में मृतक की मां दुलारा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम सिसनी निवासी नवीन सिंह,अर्जुन यादव,फूलचंद्र,अंकित,अंशू यादव,अटावां निवासी हर्षित पंडित,नया कोट बारा निवासी विशाल सिंह और पांच अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

सोमवार सुबह से ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के लोग धरई बाजार के पास पिछवरिया चौराहा पर जुटना शुरू हुए। उसके बाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिजन पिछवरिया चौराहे पर बैठ गए। परिजनों कहना था कि जब तक नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेंगी तब अंतिम संस्कार नहीं होगा।

मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष भीमराज के नेतृत्व में आक्रोशित भीड़ ने दोपहर दो बजे सलोन-जायस मार्ग पर पिछवरिया चौराहे पर जाम लगा दिया। हाथ में लाठी-डंडे लेकर जुटे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र भीमराज ने कहा कि आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त हो और राजस्व विभाग से जांच कराकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए। सुरक्षा के लिए मृतक के भाई को शस्त्र का लाइसेंस दिया जाए। सभी नामजद व अज्ञात लोगों को गिरफ्तार करके गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। 25 लाख का मुआवजा दिया जाए।

इस मौके पर प्रतापगढ़ से सूरबीर योद्धा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार पासी, राम भवन रावत, संतराम पासी भी मौजूद रहे। घटना की जानकारी जब राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद रावत को हुई तो वह भी पिछवरिया गांव आ रहे थे। उन्हें लखनऊ में पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। शाम को एसपी अभिषेक अग्रवाल गांव पहुंचे। उन्होंने सीओ सलोन प्रदीप कुमार से बात की।

एसपी ने परिजन और ग्रामीणों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाने की बात कही, लेकिन परिजन और ग्रामीण नहीं माने तो एसपी मौके से चले गए। सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में सिसनी गांव निवासी अंशू यादव, फूलचंद और अटावां निवासी हर्षित पंडित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें