Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट: ख्वाजा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया 200 पार

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Thu, Mar 9, 2023 / Post views : 262

Share:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। पहले दिन का आखिरी सेशन जारी है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। ख्वाजा शतक के करीब हैं। वे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट पर 213 रन है।

पीटर हैंड्सकॉम्ब 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया। इससे पहले, स्टीव स्मिथ 38 रन, मार्नस लाबुशेन 3 और ट्रेविस हेड 32 रन बनाकर आउट हुए।

मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन काे एक-एक विकेट मिला।

1. ओपनर्स ने दी ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत

अहमदाबाद स्टेडियम की हरी-भरी पिच पर उमेश यादव और मो. शमी दोनों को अच्छी स्विंग मिल रही थी पर लाइन और लेंथ में गड़बड़ी के चलते वे शुरुआत में विकेट नहीं गिरा पाए। ओपनर्स ख्वाजा और हेड ने 61 रन की पार्टनरशिप की। लंच से पहले शुरुआती 14 ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 56 रन बनाए। इसके बाद के 14 ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाया। केवल 19 रन देकर 2 विकेट गिरा दिए।

2. केएस भरत ने छोड़ा कैच, शमी ने बोल्ड मारा

शमी को शुरुआत में स्विंग मिली पर सफलता नहीं। वे 23वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और मार्नस लबुशेन को दूसरी ही गेंद पर बोल्ड मार दिया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स से जा टकराई। ओपनर ट्रेविस हेड को छठवें ओवर में जीवनदान मिला। उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर केएस भरत ने उनका कैच छोड़ दिया। हालांकि, 16वें ओवर में अश्विन ने उन्हें 32 रन पर जडेजा के हाथों कैच करवा दिया।

टॉस से पहले PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बेनीज ने अपने कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप भी दी। गोल्फ कार्ट में बैठकर दोनों प्रधानमंत्रियों ने स्टेडियम का मुआयना भी किया।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 75 साल की दोस्ती का यादगार भी बन रहा है।

3. ख्वाजा का अर्धशतक
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ 61 और लाबुशेन के साथ 11 रन जोड़े।

4. ख्वाजा-स्थित ने झटकों से उबरा
पहले सेशन में दो झटके लगने के बाद ओपनर उस्मान ख्वाजा और कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को उबारा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। इसे रवींद्र जडेजा ने स्मिथ को बोल्ड करके तोड़ा।

पहली पारी में ऐसे गिरा ऑस्ट्रेलिया का विकेट

  • पहला: 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर जडेजा ने ट्रेविस हेड को कैच किया। हेड अश्विन की इस बॉल पर बड़ा हिट करना चाहते थे।
  • दूसरा : रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर मार्नस लाबुशेन जडेजा को कैच दे बैठे।

सेशन के अनुसार देखिए पहले दिन का हाल

  • पहला : मिलाजुला रहा सेशन पहले दिन का शुरुआती सेशन मिलाजुला रहा। इसमें मेजबान गेंदबाजों ने दो विकेट हासिल किए, जबकि मेहमान बल्लेबाजों ने 75 रन बनाए। लंच तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 75/2 था।
  • दूसरा: ख्वाजा-स्मिथ ने झटकों से उबारा दूसरा सेशन उस्मान ख्वाजा और कप्तान स्टीव स्मिथ के नाम रहा। इसमें ख्वाजा ने अपने करियर का 22 वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने स्मिथ के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 149 रन बना लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें