
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने परसपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को शनिवार की शाम कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक पुत्री का पता नहीं लग सका है
इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि के अपह्त पुत्री के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ विधिक धाराओं में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है

