अयोध्याउत्तरप्रदेशलखनऊ
Trending

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏🙏शुभप्रभातम् जी🙏

🙏 आप सभी को परिवार सहित श्री हनुमान प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

इतिहास की 23 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*
 *📜 23 अप्रैल 2024*
            *मंगलवार*

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1946
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2081
🇮🇳मास- चैत्र
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- पूर्णिमा – 29:20 तक
🗒पश्चात्- प्रतिपदा
🌠नक्षत्र- चित्रा – 22:32 तक
🌠पश्चात्- स्वाति
💫करण- विष्टि – 16:27 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- वज्र – 28:55 तक
✨पश्चात्- सिद्धि
🌅सूर्योदय- 05:47
🌄सूर्यास्त- 18:51
🌙चन्द्रोदय- 18:25
🌛चन्द्रराशि- कन्या – 09:18 तक
🌛पश्चात्- तुला
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:53 से 12:45
🤖राहुकाल- 15:35 से 17:13
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी पूर्णिमा 29:20 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – व्रत – दानादि की परमपुण्यदायिनी चित्रा नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा (परम पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक) , व्रत की पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत , काशी ) , अश्वमेधयज्ञफलं , चांडक पूजा (बंगाल) , अन्वाधान , मन्वादि , सर्वदेव दमनकोत्सव , मंगल मीन राशि में 08:38 पर , विघ्नकारक भद्रा 16:24 तक , चैत्र मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , शुक्रास्त पूर्वस्याम् , बुधोदय पूर्वस्याम् , वैशाख स्नान प्रारम्भ , रत्नत्रय व्रत / नवपद ओली पूर्ण (जैन) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं ) , श्री ज्योतिर्लिंग यात्रा (कोल्हापुर) , श्री सिद्धाचल यात्रा (जैन) , पिसा (यहूदी) , श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) , श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) , मेला सालासर बालाजी महाराज , श्री बाबू कुँवर सिंह जयन्ती / स्मृति दिवस दोनों ( बिहार , मतभेद , कन्फर्म कर लें ) , श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती , विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस , ‘खोंगजोम दिवस’ ( मणिपुर ) व अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस (ENGLISH LANGUAGE DAY {UN}).
🔅कल बुधवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा पूर्णरात्रि ।

🎯आज की भक्ति 👉

🌹
मनोजवं मारुततुल्यवेगं
जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ॥
अर्थात् 👉
हे मनोहर, वायुवेग से चलने वाले, इन्द्रियों को वश में करने वाले, बुद्धिमानो में सर्वश्रेष्ठ। हे वायु पुत्र, हे वानर सेनापति, श्री रामदूत हम सभी आपके शरणागत है॥
🌹

23 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
1705 – रिचर्ड स्टील ने “टेंडर हस्बैंड” का प्रीमियर लंदन में किया।
1723 – कॉर्नेलिस स्टीनॉउने ने यूट्रेक्ट के मुख्य पादरी का चुनाव जीता।
1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की।
1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया। तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया।
1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
1999 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2002 – पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
2003 – कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
2005 – यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।
2008 – क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी।
2008 – इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
2008 – अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
2013 – वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज (आईपीएल) शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
2014 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
2019 – श्रीलंका में सरकार ने स्‍वीकार किया समय पर कार्रवाई होती तो रविवार के हमलों से बचा जा सकता था , होटलों में आतंकी हमलों को दो मुस्लिम भाइयों ने दिया था अंजाम , आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली बम धमाकों की जिम्मेदारी ।
2019 – चीन में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में बजरंग पूनिया ने स्‍वर्ण पदक जीता।
2020 – विश्व बैंक ने इस वर्ष भारत को दी जाने वाली राशि में 23 प्रतिशत तक कमी की संभावना जतायी।
2020 – नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बहुपरीक्षित टीके का मनुष्य पर परीक्षण कल ब्रिटेन में शुरू हुआ।
2020 – NASA ने तस्वीरें जारी की , भारत की 20 साल से गंदी हवा लॉकडाउन से साफ हुई।
2021 – बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत और 35 घायल हुए।
2021 – उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटने से रैणी में ऋषिगंगा का जलस्तर बढ़ा।
2022 – राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हीथ डेटा मैनेजमेंट (HDM) नीति का संशोधित मसौदा जारी किया।
2022 – बिहार ने विजयोत्‍सव के अवसर पर जगदीशपुर में एक साथ 77 हजार नौ सौ राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – गूगल ने इराकी कलाकार, शिक्षक और लेखक,नाज़िहा सलीम के सम्मान में एक डूडल बनाया।
2023 – भारत-चीन के बीच लद्दाख में कोर कमांडर लेवल की 18वीं बैठक हुई।
2023 – दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से एक नर चीते उदय की मौत हुई।
2023 – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने जी-20 शिक्षा कार्य समूह की बैठक के अंतर्गत भविष्य के कार्य की अपनी तरह की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

23 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉

1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट इलियट-मरे-कीनमाउंड, मिंटो के पहले अर्ल , का जन्म हुआ।
1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार जोसेफ मैलॉर्ड विलियम टर्नर का लंदन में जन्म हुआ।
1777 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का जन्म बिहार के भोजपुर जिले में हुआ (मतभेद)।
1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ , वैज्ञानिक मैक्स प्लांक का जन्म हुआ।
1858 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1873 – विट्ठल रामजी शिंदे – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।
1889 – जी.पी. श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्यकार थे।
1893 – ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे।
1913 – धनंजय कीर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
1915 – जगन्नाथ कौशल – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे।
1927 – अन्नपूर्णा देवी – सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद।
1927 – विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, भारत के केरल राज्य से मलयालम भाषा के कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।
1954 – राजेन्द्र आर्लेकर – हिमाचल प्रदेश के 21वें राज्यपाल।

23 अप्रॅल को हुए निधन👉

1616 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ।
1858 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का निधन जगदीशपुर, बिहार में हुआ (मतभेद , 26 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें )।
1926 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
1973 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1992 – सत्यजित राय निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार।
1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ।
2013 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
2020 – शहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2021 – हिंदी और गुजराती फिल्मों के पॉपुलर एक्टर अमित मिस्त्री (47)का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल कोच और कार्यकारी डिक टावर्स (92) का मल्टीपल मायलोमा से निधन हुआ।

23 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत , काशी )।
🔅 छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं )।
🔅 श्री ज्योतिर्लिंग यात्रा (कोल्हापुर)।
🔅 श्री सिद्धाचल यात्रा (जैन)।
🔅 श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 मेला सालासर बालाजी महाराज।
🔅 पिसा (यहूदी)।
🔅 श्री बाबू कुँवर सिंह जयन्ती / स्मृति दिवस दोनों ( बिहार , मतभेद , कन्फर्म कर लें )।
🔅 श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती।
🔅 विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस।
🔅 ‘खोंगजोम दिवस’ ( मणिपुर )।
🔅 अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस (ENGLISH LANGUAGE DAY {UN})।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Back to top button