Sat, 02 May 2026
Breaking News
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद |

: मुंबईः शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पर ED का धावा, पात्रा चॉल स्कैम में सबूत जुटाने के लिए कार्रवाई

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Jul 31, 2022 / Post views : 47

Share:

शिवसेना सांसद संजय राउत के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची है। पात्रा चॉल स्कैम में सबूत जुटाने के लिए ईडी की टीम संजय राउत के घर पहुंची है और उनसे पूछताछ की जा रही है। ईडी पूछताछ के लिए संजय राउत को मुंबई स्थित दफ्तर ला सकती है और जवाब ना देने पर संजय राउत हिरासत में भी लिए जा सकते हैं। इसके पहले 27 जुलाई को ईडी ने संजय राउत को पेश होने के लिए समन भेजा था लेकिन संजय राउत पेश नहीं हुए थे। संजय राउत ने पेशी से छूट मांगी थी, लेकिन ईडी ने पेशी से छूट नहीं दी थी।

बता दें कि इस मामले में 1 जुलाई को संजय राउत से ईडी की टीम ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं इसके बाद ईडी ने संजय राउत को पेशी के लिए दो बार समन भेजे, लेकिन संजय राउत ईडी के सामने पेश नहीं हुए। संजय राउत ने कहा था कि अभी संसद चल रही है, इसलिए वह 7 अगस्त के बाद ही पेश हो सकते हैं। 27 जुलाई को संजय राउत को ईडी के सामने पेश होना था।

वहीं छापेमारी के बीच संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि झूठी कार्यवाही है, मैं मरते दम तक लड़ूंगा और शिवसेना नहीं छोडूंगा। इस स्कैम से मेरा कुछ लेना देना नहीं है। वहीं छापेमारी के बीच शिवसेना के कार्यकर्ता संजय राउत के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्या है पात्रा चॉल लैंड स्कैम?

पात्रा चॉल में पुनर्विकसित करने के लिए गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम मिला था। इसके तहत गोरेगांव में 47 एकड़ जमीन पर 672 किरायेदारों के घरों को पुनर्विकसित करना था। गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी को गुमराह किया और बिना फ्लैट बनाए ही यह जमीन 9 बिल्डरों को करीब 901 करोड़ रुपए ने बेच दी गई। इसके साथ ही कंपनी ने बुकिंग के माध्यम से भी खरीदारों से 138 करोड़ रुपए ले लिए।

गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी एचडीआईएल की सिस्टर कंपनी है और प्रवीण राउत भी इसके डायरेक्टर हैं। प्रवीण राउत और संजय राउत करीबी दोस्त बताए जाते हैं। बताया जाता है कि गुरु कंस्ट्रक्शन कंपनी ने गैरकानूनी तरीके से 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की और इस रकम को अपने सहयोगियों के खाते में ट्रांसफर कर दी।

ईडी की जांच में सामने आया कि करीब 100 करोड़ रुपए प्रवीण राउत के खाते में एचडीआईएल ने जमा कराएं और 83 लाख रुपए प्रवीण राउत की पत्नी ने संजय राउत की पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए। ईडी ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद संजय राउत की पत्नी ने प्रवीण राउत की पत्नी के खाते में 55 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें