आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, May 21, 2023 / Post views : 41
कई बीजेपी नेताओं ने भी उनके इस फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद अब यशपाल बेनाम की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है उन्होंने अपनी ही पार्टी के सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि "किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि ये 21वीं सदी है। हमारे बच्चों को अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है।
यशपाल बेनाम पौड़ी गढ़वाल नगर पालिका के अध्यक्ष हैं उनकी बेटी मोनिका की शादी 28 मई को यूपी के अमेठी में पुरेबाज गांव के मोहम्मद मोनिस से होनी है। इस कार्यक्रम के लिए बेनाम की पत्नी उषा रावत की ओर से मेहमानों को न्यौता भेजा जा रहा है जिसके बाद उनकी बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई बीजेपी नेता मुस्लिम युवक से हिन्दू युवती की शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन