Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: बीजेपी मुझे आतंकी भी घोषित कर सकती है, बोले अधीर, उधर राकेश टिकैत ने दी मामले को खत्म करने की सलाह

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Jul 30, 2022 / Post views : 211

Share:

Rashtrapatni row: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का प्रयोग करने के आरोप में कांग्रेस नेता अधीर रंजन पर भाजपा हमलावर है। भाजपा के आक्रामक रूख के देखते हुए अधीर रंजन ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा BJP मुझे आतंकी घोषित कर सकती है, वो कुछ भी कर सकती है लेकिन मैं किसी से डरता नहीं हूं।

अधीर रंजन ने कहा, “मेरे घर के आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं। भाजपा वाले क्या चाहते हैं, मैं नहीं जानता लेकिन मैं किसी से डरता नहीं हूं। भाजपा निचले स्तर की राजनीति कर रही है।” भाजपा द्वारा आदिवासी विरोधी, देशद्रोही के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैं तो यहां तक इंतजार कर रहा हूं कि भाजपा कब मुझे आतंकी बता दे और गिरफ्तार कर जेल में डाल दे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं इंतजार कर रहा हूं कि भाजपा मुझपर यूएपीए समेत जाने कौन-कौन से चार्ज लगाकर जेल में डाल दे। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मामले में राजनीति कर रही है और खुद को आदिवासियों का हितैषी दिखाना चाहती है। अधीर रंजन ने कहा कि चुनाव को देखते हुए भाजपा सारी राजनीति कर रही है और राई को पहाड़ बना रही है लेकिन मैं फिर कहता हूं कि मैं भाजपा से डरने वाला नहीं हूं।

राकेश टिकैत क्या बोले:

बता दें कि विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बचाव करते हुए कहा कि अधीर रंजन ने ऐसा जानबूझकर नहीं कहा। उन्होंने हिंदी बोलने की कोशिश की और उसके लिए अपनी गलती भी मान ली। अलीगढ़ में किसान संगठनों के साथ मीटिंग करने आए राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा को विकास के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

टिकैत ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सदन में विपक्ष के नेता के साथ कर रही है, वो ठीक नहीं है। उन्होंने गलती मान ली है, इसलिए इस बात को इतना आगे नहीं खींचना चाहिए।

स्मृति ईरानी को लेकर शिकायत:

राष्ट्रपत्नी वाले विवाद पर अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर को एक चिट्ठी लिखकर स्मृति ईरानी को लेकर शिकायत की है। कांग्रेस नेता कहा कि उन सभी बातों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाए, जिसमें उनके बयान को लेकर सदन में गुरुवार, 28 जुलाई को हुए हंगामे के दौरान सत्तापक्ष की ओर से सोनिया गांधी के बारे में की गई थीं।

उन्होंने कहा कि यह पूरा विवाद मेरे साथ जुड़ा है, सोनिया गांधी का इसे कोई लेना-देना नहीं था। इसलिए उनके नाम का उल्लेख करने वाले पूरे प्रकरण को भी हटा दिया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें