Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: अर्पिता मुखर्जी का ईडी को बयान।

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Fri, Jul 29, 2022 / Post views : 163

Share:

कोलकाता:- पश्चिम बंगाल के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बताया कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उनके कोलकाता के दो अपार्टमेंट में कितनी रकम और कीमती सामान रखा गया है क्योंकि चटर्जी ने उसे कभी भी ‘बंद कमरों’ में जाने की इजाजत नहीं दी।
अर्पिता मुखर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने कबूल किया कि उन्हें ये सारा धन रखने के लिए मजबूर किया गया था। पश्चिम बंगाल के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी ने उनके घरों को अवैध नकदी रखने के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देने को कहा था। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, मुखर्जी ने स्वीकार किया कि उनके आवास से बरामद नकदी को चटर्जी ने अपने एक अज्ञात सहयोगी की मदद से वहां रखा था।
ईडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘अर्पिता ने कबूल किया है कि चटर्जी उसके टॉलीगंज और बेलघरिया दोनों आवासों में सप्ताह में एक या दो बार आते थे और उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी आया करता था।’ अधिकारी ने पुष्टि की, ‘चटर्जी ने अर्पिता को अलमारी नहीं खोलने और उन कमरों में बार-बार आने से बचने के सख्त निर्देश दिये थे, जहां से नकदी बरामद की गई थी।’ यह पता चला है कि चटर्जी जब भी अर्पिता मुखर्जी के आवास पर जाते थे, तो मंत्री अज्ञात व्यक्ति के साथ बंद कमरे में बैठक करते थे. उसमें अर्पिता को भाग लेने की अनुमति नहीं थी। एक ईडी अधिकारी ने कहा, ‘बयान देते समय अर्पिता की आंखों से आंसू बह रहे थे और वह लगातार दावा कर रही थीं कि उनका शोषण किया गया. अब हमें उस अज्ञात व्यक्ति तक पहुंचना होगा, जो चटर्जी का साथ दे रहा था. वह कौन है, इसका जवाब केवल पार्थ चटर्जी ही दे सकते हैं।’
बीते 27 जुलाई को ईडी ने अपने छापे के दौरान बेलघरिया के रथाला इलाके में स्थित क्लब टाउन हाइट्स में अर्पिता के फ्लैट के एक बेडरूम और एक अटैच्ड वॉशरूम से भारी मात्रा में नकद और 4.3 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए। इससे पहले, 22 जुलाई को दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज में मॉडल के फ्लैट से एजेंसी को 21.9 करोड़ रुपए, 54 लाख की विदेशी मुद्रा और 74 लाख रुपये का सोना बरामद किया था।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पद से हटाए गए चटर्जी को ईडी ने स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के भर्ती अभियान से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के संबंध में 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस मामले में चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया है। ईडी ने अर्पिता के शहर में स्थित फ्लैट से करोड़ों रुपये की नकदी जब्त की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें