Tue, 08 Sep 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | परसपुर , गोंडा : महिला से चेन छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने में बड़ी बहन भी डूबी | शेखर न्यूज द्वारा भारत वर्ष पर एक विशिष्ट लेख : सिंधु घाटी वैदिक सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता का उद्भव , बाबर और अंग्रेजों सहित भारत का इतिहास | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास |

: ब्रिटेन में 12 दिन का शोक

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Fri, Sep 9, 2022 / Post views : 136

Share:

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का निधन हो गया है। उन्होंने 6 फरवरी 1952 में ब्रिटेन का शासन संभाला। तब उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। तब से 70 साल तक उन्होंने शासन किया। अब शाही परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में लग गया है।

महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार शाही परंपरा के मुताबिक 10वें दिन यानी 19 सितंबर को किया जाएगा। उनका निधन स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में हुआ जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर लंदन लाया जाएगा। यहां वेस्टमिंस्टर ऐबे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 12 दिन चलेगा। महारानी को प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया जाएगा।

अंतिम संस्कार से 4 दिन पहले पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल में रहेगा। ताकि आम लोग श्रद्धांजलि दे सकें।

महारानी की अंतिम यात्रा

क्वीन एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर सबसे पहले लंदन के बकिंघम पैलेस पहुंचेगा। वहां से इसे वेस्टमिंस्टर हॉल लाया जाएगा। इस दौरान मिलिट्री परेड होगी। शाही परिवार के सदस्य भी शामिल रहेंगे।

5वें दिन वेस्टमिंस्टर हॉल पहुंचेगा पार्थिव शरीर

  • महारानी के निधन के अगले दिन सुबह 10 बजे किंग चार्ल्स को सेंट जेम्स पैलेस में नया किंग घोषित किया जाएगा।
  • शोक संदेश पर सहमति के लिए संसद की बैठक होगी। अन्य सभी संसदीय कार्य 10 दिनों के लिए निलंबित रहेंगे। हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसद श्रद्धांजलि देंगे।
  • दोपहर 3:30 बजे प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल नए राजा के साथ जनता को संबोधित करेंगे।
  • सरकार राष्ट्रीय शोक की अवधि की पुष्टि करेगी। राष्ट्रीय शोक के 12 से 13 दिनों तक रहने की संभावना है।
  • वेस्टमिंस्टर ऐबे, सेंट पॉल कैथेड्रल और विंडसर कैसल में लगे बड़े बेल बजाकर शोक जताया जाएगा । महारानी को गन सैल्यूट दिया जाएगा। हाइड पार्क में महारानी के जीवन के हर साल को याद करते हुए 96 बार फायर किया जाएगा।
  • नए किंग देश के नाम टीवी संबोधन देंगे। वो नए राजा के तौर पर महारानी को श्रद्धांजलि देंगे।
  • दूसरे दिन महारानी का ताबूत बकिंघम पैलेस लौटेगा। उनके पार्थिव शरीर को शाही ट्रेन या प्लेन से बालमोरल से लंदन ले जाया जाएगा। इस दौरान ब्रिटिश PM और मंत्री मंडल पैलेस में मौजूद रहेगा।
  • तीसरे दिन किंग चार्ल्स यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर जाएंगे। शुरुआत स्कॉटिश संसद से होगी। इसके बाद वे एडिनबर्ग में सेंट जाइल्स कैथेड्रल जाएंगे।
  • चौथे दिन क्वीन एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर हॉल ले जाने की रिहर्सल की जाएगी।
  • पांचवे दिन महारानी एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर हॉल ले जाया जाएगा।
  • छठवें दिन अंतिम संस्कार की रिहर्सल की जाएगी।
  • सातवें दिन किंग चार्ल्स वेल्श संसद में एक और शोक प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए वेल्स की यात्रा करेंगे। वे कार्डिफ में लियानडाफ कैथेड्रल भी जाएंगे।
  • 10वें दिन अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा।

रॉयल स्टैंडर्ड में लपेता जाएगा महारानी का ताबूत

महारानी एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को ताबूत में रखकर ऐबे में लाया जाएगा। इस ताबूत को रॉयल स्टैंडर्ड- एक तरह के शाही कपड़े में लपेटकर वेस्टमिंस्टर हॉल लाया जाएगा। वहां पहुंचने के बाद ताबूत पर इंपीरियल स्टेट क्राउन रखा जाएगा। राजशाही का प्रतीक ऑर्ब और स्कैप्टर भी रखे जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें