Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: स्कूल-कॉलेज में कोरोना का कहर, 53 स्कूली छात्राएं और MBBS के 22 स्टूडेंट्स हुए संक्रमित

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Nov 23, 2021 / Post views : 204

Share:

बुर्ला के एमबीबीएस के 22 छात्रों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों को शक है कि संक्रमण हाल ही में आयोजित संस्थान के वार्षिक समारोह से फैला होगा. उन्होंने परिसर में मौजूदा स्थिति पर एक बैठक बुलाई है.

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की 53 छात्राएं और संबलपुर में वीर सुरेंद्र साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) बुर्ला के 22 MBBS छात्र पिछले तीन दिनों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

नए संक्रमितों में 70 बच्चे शामिल

ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,47,386 हो गई. नये संक्रमितों में 70 बच्चे भी शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,396 हो गई है.

सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल की संचालिका सिस्टर पेट्रिका ने कहा, 'कोरोना वायरस से संक्रमित पाईं गई लड़कियों को क्वारंटीन में रखा गया है और उनके इलाज के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. लड़कियों का स्वास्थ्य स्थिर है जबकि स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है.' संक्रमित पाई गईं लड़कियां कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं की छात्राएं हैं.

MBBS के छात्र भी कोरोना पॉजिटिव

उधर वीआईएमएसएआर, बुर्ला के एमबीबीएस के 22 छात्रों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों को शक है कि संक्रमण हाल ही में आयोजित संस्थान के वार्षिक समारोह से फैला होगा. उन्होंने परिसर में मौजूदा स्थिति पर एक बैठक बुलाई है. खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 90 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है. इसके बाद सुंदरगढ़ में 39 जबकि मयूरभंज में संक्रमण के 13 नये मामले सामने आए. राज्य के 14 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया.

खुर्दा जिले में ही कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौत हुई. राज्य में अब तक रिकॉर्ड 2.33 करोड़ से ज्यादा सैंपल की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 48,143 सैंपल की जांच रविवार को हुई. संक्रमण की दर 4.48 प्रतिशत हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 2,191 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि अब तक 10,36,746 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 245 मरीज ठीक हुए हैं. ओडिशा में अब तक 1.45 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों डोज ले चुके हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें