Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: शेखर न्यूज़ पर शाम 4.30 बजे तक की बड़ी ख़बरें… जो रखे आपको हर पल के लिए अपडेट……07.03.2022

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Mar 7, 2022 / Post views : 194

Share:
https://www.shekharnews.com

शेखर न्यूज़ पर शाम 4.30 बजे तक की बड़ी ख़बरें… जो रखे आपको हर पल के लिए अपडेट……..

➡यूपी- यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी,1 बजे तक यूपी में 35.51 फीसदी मतदान,आजमगढ़ में 1 बजे तक 34.63 फीसदी मतदान,भदोही में 1 बजे तक 35.59 फीसदी मतदान,चंदौली में 1 बजे तक 38.43 फीसदी मतदान,गाजीपुर में 1 बजे तक 33.71 फीसदी मतदान,जौनपुर में 1 बजे तक 35.81 फीसदी मतदान,मऊ में 1 बजे तक 37.08 फीसदी मतदान,मिर्जापुर में 1 बजे तक 38.10 फीसदी मतदान,सोनभद्र में 1 बजे तक 35.87 फीसदी मतदान,वाराणसी में 1 बजे तक 33.62 फीसदी मतदान।

➡यूपी- मऊ में 3 बजे तक 46% मतदान, वाराणसी में 3 बजे तक 43.76% मतदान, भदोही में 3 बजे तक 47.49% मतदान, चंदौली में 3 बजे तक 50.79% मतदान, सोनभद्र में 3 बजे तक 49.84% मतदान, मिर्जापुर में 3 बजे तक 44.66% मतदान, आजमगढ़ में 3 बजे तक 42.28% मतदान, सोनभद्र में 3 बजे तक 49.79% मतदान, गाजीपुर में 3 बजे तक 46.28% मतदान, जौनपुर में 3 बजे तक 47.18% मतदान।

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान,'मतदान में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे','पूर्वांचल की भाग्य रेखा को बंद किया गया था','सपा-बसपा ने पूर्वांचल की भाग्य रेखा बंद की थी','बीजेपी सरकार ने पूर्वांचल की भाग्य रेखा खोली',बीजेपी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा प्रदान की-केशव,एक बार फिर 300 के पार होगी बीजेपी-केशव,विपक्ष बौखलाया हुआ है- केशव प्रसाद मौर्य,'400 सीटों का सपना देखने वालों के सपने चूर-चूर होंगे',सपा का मतलब गुंडागर्दी,माफियाराज,अपराध-केशव,बीजेपी का मतलब सबका साथ सबका विकास-केशव।

➡लखनऊ- सपा के नेता मयंक जोशी का बयान,'सपा में शामिल होना मेरा निजी फैसला','माताजी बीजेपी में हैं,BJP के लिए प्रचार किया','उन्होने प्रयागराज से लखनऊ तक प्रचार किया','बीजेपी तुष्टीकरण की राजनीति करती है','अखिलेश यादव विजन लेकर राजनीति में उतरे हैं',स्वच्छ छवि की राजनीति करना चाहता हूं-जोशी।

➡लखनऊ- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान,जनता ने सपा का पूरा समर्थन किया है-स्वामी,'दलितों के साथ भाजपा सरकार में अन्याय हुआ',भाजपा सरकार में मेरी अनुसनी की गई-स्वामी,'भाजपा को 10 मार्च को जनता सबक सिखाएगी'।

➡लखनऊ- 15 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा, लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट में था वांछित, गिरफ्त में आए अपराधी पर कई केस दर्ज, अपराधी रोहित चौरसिया को भेजा गया जेल, सरोजनी नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

➡लखनऊ- डॉ संजय निषाद ने बीजेपी नेताओं से की मुलाकात,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं डॉ संजय निषाद,BJP कार्यालय पर बीजेपी नेताओं से मुलाकात की,10 मार्च की काउंटिंग को लेकर चर्चा हुई है-संजय।

➡लखनऊ- मामूली कहासुनी में पेट्रोल पंप कर्मी का फूटा सिर, युवक ने पेट्रोल पंप कर्मी के सिर में हेलमेट मारा, बाइक में पेट्रोल डलवाने आए थे दम्पत्ति, ठाकुरगंज थाने के भारत पेट्रोल पंप का मामला।

➡बांदा- खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहा बुजुर्ग,जिंदा साबित करने के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित, सरकारी दस्तावेजों में कर्मचारियों ने मृत घोषित किया,8 महीने से अधिकारियों के चौखट के चक्कर लगा रहा,पीड़ित बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई,अतर्रा तहसील क्षेत्र के नाई गांव का मामला।

➡सीतापुर- चोरी के आरोप में युवक को पुलिस ने पीटा,पुलिस कर्मियों की पिटाई से युवक की मौत,कल रात को घर से उठा लाई थी पुलिस,चोरी के शक में युवक को लाई थी पुलिस,पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप,मिश्रिख कोतवाली पुलिस पर पिटाई का आरोप,थाना मिश्रिख इलाके का मामला।

➡बांदा- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, खुद को जिंदा साबित करने को भटक रहा था बुजुर्ग, DSWO गीता सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए, खंड विकास अधिकारी महुआ को जांच के आदेश, बुजुर्ग को दस्तावेजों में मृत घोषित किया गया था, अतर्रा तहसील अंतर्गत नाई गांव का है मामला।

➡एटा- व्यक्ति की ईंट से कूचकर हत्या का मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब की बोतल के लिए की गई थी हत्या, 3 दिन पहले रेलवे रोड पर पड़ा मिला था शव, झारखंड के बोकारो का रहने वाला था मृतक, कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे रोड की घटना।

➡संभल- फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों पर केस दर्ज,तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस मामले का दबाने में लगी थी,खबर चलने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस,गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡बुलंदशहर- भाकियू कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुंचे, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर पहुंचे मतगणना स्थल, मतगणना स्थल पर भाकियू कार्यकर्ता डालेंगे डेरा, मतगणना खत्म होने तक डटे रहेंगे भाकियू कार्यकर्ता।

➡महोबा- बाइक और कार में जोरदार टक्कर,बाइक सवार युवक गंभीर घायल,ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती करावाया,हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर,चरखारी कोतवाली के सूपा चौराहे की घटना।

➡जौनपुर- जफराबाद के भाग संख्या 81 में लापरवाही, BLO की लापरवाही से वोटर लिस्ट से नाम कटे, 50 से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटे, BLO पर जबरन नाम काटने का लगाया आरोप।

➡कन्नौज- बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर हमला किया, बुरी तरह मारपीट कर कैश, सोने की चेन लूटी, पीड़ित ने 2 नामजद समेत 4 के खिलाफ दी तहरीर, सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधामोड़ का मामला।

➡कौशांबी- पुलिस ने 4 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी,छिनैती और लूट की घटनाओं को देते थे अंजाम, 2 आरोपी चकमा देकर मौके से हुए फरार, एसओजी और पुलिस ने की संय़ुक्त कार्रवाई।

➡बलिया- धक्का लगने को लेकर युवकों में जमकर मारपीट, दौड़ लगा रहे युवकों से राहगीर को लगा था धक्का, मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, नरही थाना के कथरिया गांव का मामला।

➡कन्नौज- उधार रुपए न देने पर भाई पर किया फायर, फायरिंग का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद, फायर मिस होने के बाद दबंग भाई हुआ फरार, छिबरामऊ कोतवाली के बजरिया का मामला।

➡एटा- युवक ने मासूम की गला दबाकर हत्या की, पिता और ताऊ को फंसाने के लिए की हत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, जलेसर कोतवाली के मोहिउद्दीनपुर का मामला।

➡सहारनपुर- ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, हादसे में छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र का मामला।

➡मुरादाबाद- दुष्कर्म पीड़िता SSP ऑफिस के सामने धऱने पर बैठी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठी पीड़िता, कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी ऑफिस का मामला।

➡दिल्ली- PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से की बात,पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर की बात,दोनों नेताओं ने लगभग 35 मिनट तक बात की-सूत्र,दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की- सूत्र,PM ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी बातचीत की सराहना की- सूत्र,PM मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया-सूत्र,भारतीयों को निकालने में मदद के लिए धन्यवाद दिया,सूमी से भारतीयों को निकालने के लिए भी समर्थन मांगा।

➡दिल्ली- पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से बात की, पीएम मोदी ने पुतिन से फोन पर बात की, यूक्रेन संकट पर PM मोदी और पुतिन की बात, दोनों नेताओं के बीच लगभग 50 मिनट वार्ता, पीएम ने जेलेंस्की से बात करने की अपील की, पुतिन ने भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिया।

➡दिल्ली- पेप्सी और कोका कोला कम्पनी पर जुर्माना, एनजीटी ने 25 करोड़ का जुर्माना लगाया, अवैध तरीके से भूजल निकालने पर कार्रवाई, पर्यावरण मुआवजे के रूप में जुर्माना लगाया।

➡यूक्रेन- यूक्रेन की याचिका पर ICJ में सुनवाई शुरू, यूक्रेन-रूस जंग को लेकर सुनवाई शुरू हुई, रूस ने ICJ में सुनवाई से खुद को अलग किया, ICJ कोर्ट में सुनवाई में शामिल नहीं हुआ रुस, हमारे देश को जंग में झोंका गया है-यूक्रेन

http://shekharnews.com

बने रहिये दिन भर शेखर न्यूज़ के साथ जो रखे आपको हर पल के लिए अपडेट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें