शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Tue, Apr 19, 2022 / Post views : 36
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे थल सेना के अगले प्रमुख होंगे। वह अभी थल सेना के उप-प्रमुख हैं। थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले वह थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर चुके हैं। शानदार सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक आदि से सम्मानित किया जा चुका है।
नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे थल सेना के अगले प्रमुख होंगे। वह जनरल एम. एम. नरवणे का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अभी थल सेना के उप-प्रमुख हैं। थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले वह थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। इस कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन