Mon, 27 Jul 2026
Breaking News
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोंडा की बेटी पलक सिंह को गोल्ड मेडल देकर कुलपति ने किया सम्मानित | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर : धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू भैया की मनाई गई आठवीं पुण्यतिथि, समाधि स्थल पर दी गई श्रद्धांजलि | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; सर्राफा दुकानों में चोरी का हुआ खुलासा | डीएम की अध्यक्षता में लहरपुर सम्पूर्णसमाधान दिवस आयोजित : फरियादियों की उमड़ी भीड़ | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : गोंडा के होनहार आशीर्वाद द्विवेदी का IIT कानपुर में चयन, साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बनाएंगे नई पहचान | सपा के कारण नहीं हुए समय पर पंचायत चुनाव : मंत्री ओ पी राजभर का बड़ा बयान |

: बिहार-यूपी में रेलवे परीक्षार्थी हिंसक:गया में ट्रेन फूंकी, प्रयागराज में प्रदर्शन जारी; रेलवे ने परीक्षा पर रोक लगाई, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Wed, Jan 26, 2022 / Post views : 111

Share:

RRB-NTPC के रिजल्ट में धांधली के विरोध में यूपी-बिहार में छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। गया जंक्शन पर आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन में आग लगा दी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। जहानाबाद, समस्तीपुर, रोहतास समेत कई इलाकों में छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की वजह से कई जगहों पर ट्रेन खड़ी हो गईं। छात्रों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

1.26 करोड़ छात्रों ने परीक्षा के लिए किया था आवेदन
NTPC रिजल्ट को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में अभ्यर्थियों के व्यापक विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने NTPC और लेवल वन परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके अलावा रेल मिनिस्ट्री ने एक हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया है।

यह कमेटी परीक्षा में पास और फेल हुए अभ्यर्थियों की शिकायत को सुनेगी और इसकी रिपोर्ट रेल मिनिस्ट्री को सौंपेगी। इसके बाद रेल मंत्रालय आगे का निर्णय लेगा। फिलहाल रेलवे की परीक्षा पर रेल मंत्रालय ने रोक लगा दी है। बता दें कि देशभर में 1.26 करोड़ छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

बिहार में हालात काबू करने के लिए हाईलेवल मीटिंग
ADG निर्मल कुमार आजाद के अनुसार रेल पुलिस, RPF के साथ ही वहां जिला पुलिस की टीम मौजूद है। खुद गया के SSP भी मौजूद हैं। हालात को काबू करने में लगे हैं। रेलवे में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बन गई है। इस पर काबू पाने के लिए रेलवे के आला अधिकारियों से बात की जा रही है। साथ ही सभी रेल जिला पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। क्योंकि, छात्र कभी भी कहीं भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच जा रहे हैं और हंगामा करने लग रहे हैं।

रेलवे ट्रैक पर ही पीएम का फूंका पुतला
जहानाबाद में लगातार 5 घंटे से छात्र रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे है। रेलवे ट्रैक पर ही प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला फूंका गया। उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह भारी संख्या में छात्रों ने गया-पटना रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन बाधित कर दिया। सुबह से ही मेमू गाड़ी पैसेंजर को छात्रों ने रोककर सरकार विरोधी नारे लगाए। छात्र रेलवे पटरी पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और ट्रैक ठप पड़ा है। रेल थाने की पुलिस छात्रों को समझाने बुझाने में लगा हुआ है लेकिन छात्र अपनी मांगों पूरी करने की मांग कर रहे हैं।

मंगलवार की शाम आक्रोशित छात्रों ने भोजपुर में आरा-सासाराम पैंसेंजर की रेल इंजन में आग लगा दी थी। इस दौरान छात्रों का झुंड पूरी तरह बेकाबू हो गया और स्टेशन परिसर में जमकर बवाल काटा। हावड़ा-दिल्ली मेन रूट आरा पश्चिमी ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर आवागमन बाधित कर दिया। छात्रों ने कई ट्रेनों पर पत्थरबाजी भी की थी। माल गाड़ी के इंजन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

समस्तीपुर में ट्रैक पर उतरे छात्र
समस्तीपुर में रेल ट्रैक बाधित रहने से वैशाली सुपरफास्ट, टाटा छपरा, ग्वालियर-बरौनी ट्रेन बछवाड़ा सहित अन्य जगहों पर है खड़ी रही। आक्रोशित छात्रों को अधिकारी और सुरक्षाकर्मी समझाने-बुझाने में जुटे हैं लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबारी कर रहे हैं।

नवादा में 4 लोग गिरफ्तार
नवादा के रेलवे प्लेटफार्म पर हंगामा करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं 28 लोगों को पीआर बांड भरा कर छोड़ दिया गया है। 32 लोगों को हंगामा करने के करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिए थे। निर्धारित समय पर सभी गाड़ी सुबह से चालू हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें