Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: पोलैंड और बेलारूस के बीच आख़िर किस बात पर विवाद है?

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Nov 9, 2021 / Post views : 200

Share:

पूर्वी यूरोप के मुल्क पोलैंड और रूस के पड़ोसी मुल्क बेलारूस के बीच हिंसक संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है. पोलैंड ने चेतावनी दी है कि बेलारूस की ओर से सैकड़ों शरणार्थी यूरोपीय संघ में घुसने की कोशिश कर रहे हैं जिससे हालात बिगड़ सकते हैं.

सीमा पर ज़ीरो डिग्री से भी कम तापमान में खुले में मौजूद भीड़ ने सीमा पर लगी बाड़ को काटने की कोशिश की जिसके बाद पौलेंड ने बेलारूस से लगी सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया है. कुज़निका सीमा को बंद कर दिया गया है. 

पोलैंड के अलावा यूरोपीय संघ के दूसरे देशों लिथुआनिया, लातिविया वगैरह में भी हाल के दिनों में मध्य पूर्व और एशिया के दूसरे देशों से शरणार्थियों का रेला आ रहा है. 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन शरणार्थियों को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. सीमा पार करने की कोशिश करनेवालों में बच्चे और औरतें भी शामिल हैं. 

कुज़निका में बोलते हुए पोलैंड के प्रधानमंत्री मैत्यूश मोरावेयत्सकी ने कहा कि सीमा पर पैदा हुई स्थिति के लिए बेलारूस के राष्ट्रपति अलेकजेंडर लुकाशेंको जिम्मेदार है, और वो हालात को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "लुकाशेंको शासन आधुनिक युद्ध के दिनों में नागरिकों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. हम इस नई रणनीति को देख रहे हैं. आप लोग यानी सैनिक इस नई तरह की पद्धित को हराने की आखिरी चौकी हो. हम जानते हैं कि इसकी योजना पूरी तरह से तैयार की गई है और ये हमारे मुल्क को कमज़ोर करने की कोशिश है."

मोरावेयत्सकी ने कहा कि उन्हें यूरोपीय संघ का पूरी तरह से समर्थन हासिल है. उनका कहना था कि हमारी पूर्वी सीमा यूरोपीय संघ की सीमा भी है. बेलारूस ने इन आरोपों से इनकार किया है. उधर मॉस्को में बोलते हए रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने पूरे मामले के लिए पश्चिमी देशों को ज़िम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कहा, "इसके समाधान के लिए मानवाधिकारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन किया जाए, साथ ही ये भी याद रखने की ज़रूरत है कि पूरी समस्य़ा शुरू कैसे हुई और कहां से. पश्चिमी देश मध्य पूर्व और अफ्रीका में अपने जीने के तौर तरीके और स्टैंडर्ड्स को थोपने की कोशिश करते रहे हैं और जब ये कामयाब नहीं हुआ है तो उन्होंने सैन्य कार्रवाईयां शुरू की हैं."

रूस के विदेश मंत्री का कहना था क यूरोपीय संघ बेलारूस को उसी तरह की आर्थिक मदद दे जैसा उसने तुर्की को दिया था. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संस्था ने ऐसी स्थिति पर रोक लगाने की बात कही है जिसमें शरणार्थियों को मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया जाए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें