आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Apr 3, 2022 / Post views : 127
Https://www.shekharnews.com/
पीसीएस अफसर ने शराब के नशे मे मार डाला अपना नायब नाजिर,
आरोपी एसडीएम लालगंज प्रतापगढ़ को बचाने में जुटा सरकारी अमला
प्रतापगढ़ के लालगंज एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ने शराब के नशे में धुत्त होकर तहसील के नायब नाजिर सुनील कुमार की बुरी तरह पिटाई कर दी. अंदरूनी चोटों से घायल नायब नाजिर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी. नाजिर की मौत के बाद हुए हंगामे के दौरान एसडीएम को बचाने की पुरजोर कोशिश की गयी लेकिन अंतत: आरोपी एसडीएम समेत 4 लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है
30 मार्च की रात करीब 9 बजे सुनील कुमार की उसके घर में घुसकर एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ने पिटाई की थी. अपनी मौत से पहले दिये गये शिकायती पत्र के मुताबिक सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने घर के बाहरी हिस्से में बैठा था. तभी एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह हाथ में डंडा लेकर अपने होमगार्ड के साथ घर में घुस आये और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान उसे मां-बहन की भद्दी भद्दी गालियां भी दी गयी.
विज्ञापन
विज्ञापन