Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाली खबर सामने आई, भारत ने किया इस 'बाहुबली' मिसाइल का परीक्षण

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Mar 23, 2022 / Post views : 223

Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए नींद उड़ाने वाली खबर सामने आई है. भारत ने एक बार फिर दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस (Brahmos) का परीक्षण किया है.

सूत्रों के मुताबिक भारत ने बुधवार को अंडमान-निकोबार में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (Brahmos)का परीक्षण किया. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक टेस्ट में ब्रह्मोस मिसाइल सटीकता के साथ अपने टारगेट को भेदने में कामयाब रही. भारत के इस परीक्षण को पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा संकेत माना जा रहा है. 

दरअसल ब्रह्मोस पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में लगातार चर्चा में बनी हुई है. भारत से 9 मार्च को एक मिसाइल मेनटिनेंस के दौरान गलती से उड़कर पाकिस्तान के 124 किलोमीटर अंदर जाकर गिर गई थी. इस घटना में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन आसपास के कई घर जमींदोज हो गए थे. हैरत की बात ये थी कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम इस मिसाइल को मार गिराना तो दूर उसका पता तक नहीं लगा पाया था. 

स्थानीय लोगों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना को घटना की जानकारी हुई, जिसके चलते उसकी देश और बाहर जमकर किरकिरी हुई. इसके बाद अपनी इज्जत बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने 24 घंटे बाद बयान जारी किया कि उसके रेडार ने इस मिसाइल को लॉन्च होते ही ट्रैक करना शुरू कर दिया था. लेकिन पाकिस्तानी आर्मी यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि अगर उसने मिसाइल ट्रैक कर ली थी तो उसने उसे मार क्यों नहीं गिराया.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तानी जमीन पर गिरी भारतीय मिसाइल सुपरसोनिक स्पीड से आई थी और 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी. पाकिस्तानी सेना ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए मिसाइल के बारे में भारत से जानकारी मांगी. भारत ने इस गलती पर खेद जताते हुए हाई लेवल जांच की बात कही. हालांकि यह नहीं बताया कि पाकिस्तान में गिरी मिसाइल कौन सी थी.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक मियां चुन्नू इलाके में गिरी मिसाइल कोई और नहीं बल्कि ब्रह्मोस थी. जो अपनी जबरदस्त स्पीड और जमीन के बेहद नजदीक उड़ने की वजह से रेडार की पकड़ में नहीं आ सकी. पाकिस्तान ने भारतीय मिसाइलों को मार गिराने के लिए चीन से खरीदे HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम लगा रखा है. चीन ने जब इस सिस्टम को पाकिस्तान को बेचा था तो दावा किया था कि वह दुनिया की किसी भी तरह की मिसाइल को ट्रैक करके गिरा सकता है. हालांकि उसके इस दावे की तब धज्जियां उड़ गई, जब भारतीय मिसाइल पाकिस्तान में गिरी और चीन का दिया हुआ एयर डिफेंस सिस्टम नाकारा बनकर रह गया. 

पाकिस्तानी मीडिया में लगातार चर्चा है कि यह मिसाइल तकनीकी गलती से नहीं गिरी बल्कि भारत ने पूरी योजना के साथ पाकिस्तान के खिलाफ लॉन्च किया. जिससे मिसाइल की सटीकता और पाकिस्तानी एयर डिफेंस की क्षमता की जांच हो सके. पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान में गिरी ब्रह्मोस मिसाइल से भारत के ये दोनों उद्देश्य पूरे हो गए और उसने पाकिस्तानी सेना की तैयारियों की अंदर तक थाह ले ली.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें