Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: आज दिनांक 9 जून 2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल देखिए क्या है आज आपके राशिफल में आपका भविष्य कैसा रहेगा आज आपके सितारे क्या बोलते हैं

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Jun 9, 2022 / Post views : 200

Share:

पवित्र पंचांग स्वयं भी पढ़ें एवं जनहितार्थ, अपने सभी शुभचिंतकों को भी प्रेषित कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

🌞 ~ आज का हिन्दू पंचांग सहित पवित्र राशिफल ~🌞

⛅दिनांक 09 जून 2022
⛅दिन - गुरुवार
⛅विक्रम संवत - 2079
⛅शक संवत - 1944
⛅अयन - उत्तरायण
⛅ऋतु - ग्रीष्म
⛅मास - ज्येष्ठ
⛅पक्ष - शुक्ल
⛅तिथि - नवमी प्रातः 08:23 तक तत्पश्चात दशमी
⛅नक्षत्र - हस्त, प्रातः 10 जून 04:27 तक तत्पश्चात चित्रा
⛅योग - व्यतिपात प्रातः 10 जून 01:49 तक तत्पश्चात वरीयान
⛅राहुकाल - 14:02 से 15:47 तक
⛅सूर्योदय - 05:19
⛅सूर्यास्त - 19:16
स्थानीय समयानुसार राहुकाल सूर्यास्त सूर्योदय समय में अंतर सम्भव है
⛅दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
⛅व्रत पर्व विवरण- व्यतिपात योग, गंगा दशहरा समाप्त, श्री बटुक भैरव अवतरण दिवस
⛅ विशेष - नवमी को लौकी खाना निषेध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🔹व्यतिपात योग🔹
09 जून 2022 गुरुवार को प्रातः 03:26 से 10 जून प्रातः 01:49 तक
व्यतिपात योग में किया हुआ जप, तप, मौन, दान व ध्यान का फल १ लाख गुना होता है ।

🌹गंगा दशहरा समाप्त - 09 जून 2022
🌹गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुण्य मिलाने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है …

🌹ॐ ह्रीं गंगायै । ॐ ह्रीं स्वाहा ।।

🌹ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करे तो गंगा स्नान का लाभ होगा । गंगा दशहरा के दिन इसका लाभ जरुर लें ….

🔹बुद्धि विकसित करने के लिए 🔹

🔹बुद्धू से बुद्धू हो ये मंत्र जप करें तो बुद्धि विकसित होगी । अगर काले तिल और चावल मिलाकर १० माला आहुति देकर मंत्र करें तो ३ दिन में तो तुम्हारी क्या-क्या योग्यता विकसित होगी ।

वो मंत्र है – ॐ गं गणपतये नम: ।

१ माला रोज जप करें । ४० दिन के बाद उसके बुद्धि में परिवर्तन होके ही रहेगा । १ माला रोज करें विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे मार्क लायेगा । व्यापारी निर्णय अच्छे करेगा, ऑफिसर निर्णय अच्छे करेगा । जो शरीर का सार तत्त्व है, वो ज्ञानतंत्र में मंत्र के प्रभाव से, इष्ट के प्रभाव से जागेगा, बुद्धि का विकास होगा …

*🌞🚩🚩 *" ll हिंदू पंचांग ll "* 🚩🚩🌞*

सूर्योदय समय आज का नवग्रह गोचर…

लग्न - वृषभ नक्षत्र

  1. सूर्य , वृषभ मॄगशिरा
  2. चंद्र , सिंह हस्त
  3. मंगल , मीन रेवती
  4. गुरु , मीन उ भाद्रपद
  5. बुध , वृषभ कृत्तिका
  6. शनि , कुंभ धनिष्ठा
  7. राहु , मेष कृत्तिका
  8. केतु , तुला विशाखा
  9. शुक्र , मेष भरणी
  10. अरुण , मेष भरणी
  11. वरुण , मीन पू भाद्रपद
  12. यम , मकर उ आषाढ़

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 जून 2022 व्रत, त्योहार एवं इवेंट्स 🕉️🌹

9 जून 2022, गुरुवार- गंगा दशहरा
इस साल गंगा दशहरा का पर्व 9 जून को मनाया जाएगा। यह हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है। इस दिन गंगा पूजन की परंपरा है। माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

11 जून 2022, शनिवार- निर्जला एकादशी
भगवान विष्णु को समर्पित निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस व्रत को निर्जल रहकर यानी बिना पानी पिए रखा जाता है। यह साल की सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्यदायी मानी जाती है।

12 जून रविवार बाल श्रम विरोधी दिवस

13 जून सोमवार अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस

14 जून 2022, गुरुवार- संत कबीर जयंती
हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पुर्णिमा तिथि को संत कबीर जयंती मनाई जाती है। संत कबीर ने अपने जीवनकाल में अंधविश्वास और पाखंड को दूर करने के लिए लोगों में भक्ति भाव जगाने का कार्य किया।

14 जून 2022, गुरुवार- वट सावित्री व्रत पूर्णिमा
जून महीने में 14 तारीख को वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें पूरे सोलह श्रृंगार करके वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं, विश्व रक्तदाता दिवस

15 जून बुधवार विश्व पवन दिवस

17 जून शुक्रवार मरुस्थलीकरण और सूखे का मुकाबला करने के लिए विश्व दिवस (अंतर्राष्ट्रीय)

20 जून सोमवार विश्व शरणार्थी दिवस, फादर्स डे (तीसरा रविवार)

21 जून मंगलवार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस, विश्व संगीत दिवस

23 जून गुरुवार अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस

24 जून 2022, शुक्रवार- योगिनी एकादशी
हर साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे शयनी एकादशी भी कहते हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान कृष्ण के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत करने पर 88000 ब्राह्मणों को भोजन खिलाने के बराबर फल प्राप्ति होती है।

26 जून रविवार नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस

27 जून 2022, सोमवार- मासिक शिवरात्रि
हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि की तरह भी इस व्रत को पुण्यदायी माना गया है। यह व्रत हर माह में पड़ने के कारण मासिक शिवरात्रि कहलाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन और विधि-विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 पंचक, जून 2022 🌹🕉️

पंचक आरम्भ
जून 18, 2022, शनिवार को 18:43 बजे

पंचक अंत
जून 23, 2022, बृहस्पतिवार को 06:14 बजे

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 गण्ड मूल तिथियाँ, जून 2022 🌹🕉️

गण्ड मूल आरम्भ
जून 13, 2022, सोमवार को 21:24 बजे

गण्ड मूल अन्त
जून 15, 2022, बुधवार को 15:33 बजे

गण्ड मूल आरम्भ
जून 22, 2022, बुधवार को 05:03 बजे

गण्ड मूल अन्त
जून 24, 2022, शुक्रवार को 08:04 बजे

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 भद्रा तिथियाँ जून, 2022 🌹🕉️

भद्रा आरम्भ
जून 10, 2022, शुक्रवार को 18:41 बजे

भद्रा अंत
जून 11, 2022, शनिवार को 05:45 बजे

भद्रा आरम्भ
जून 13, 2022, सोमवार को 21:02 बजे

भद्रा अंत
जून 14, 2022, मंगलवार को 07:13 बजे

भद्रा आरम्भ
जून 16, 2022, बृहस्पतिवार को 19:55 बजे

भद्रा अंत
जून 17, 2022, शुक्रवार को 06:10 बजे

भद्रा आरम्भ
जून 19, 2022, रविवार को 22:18 बजे

भद्रा अंत
जून 20, 2022, सोमवार को 09:34 बजे

भद्रा आरम्भ
जून 23, 2022, बृहस्पतिवार को 09:08 बजे

भद्रा अंत
जून 23, 2022, बृहस्पतिवार को 21:41 बजे

भद्रा आरम्भ
जून 27, 2022, सोमवार को 03:25 बजे

भद्रा अंत
जून 27, 2022, सोमवार को 16:38 बजे

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 अमृत सिद्धि योग, जून 2022 🌹🕉️

जून 27, 2022, सोमवार
16:02 से 05:23, जून 28

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🕉️🌹 सर्वार्थ सिद्धि योग के दिन 🕉️🌹

जून 9, 2022, बृहस्पतिवार
04:31 से 05:20

जून 11, 2022, शनिवार
05:20 से 02:05, जून 12

जून 13, 2022, सोमवार
05:20 से 21:24

जून 17, 2022, शुक्रवार
09:56 से 05:21, जून 18

जून 18, 2022, शनिवार
05:21 से 07:39

जून 21, 2022, मंगलवार
05:21 से 05:03, जून 22

जून 23, 2022, बृहस्पतिवार
05:22 से 05:22, जून 24

जून 24, 2022, शुक्रवार
05:22 से 08:04

जून 27, 2022, सोमवार
05:23 से 05:23, जून 28

जून 30, 2022, बृहस्पतिवार
05:24 से 05:24, जुलाई 01

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🌹🕉️ त्रिपुष्कर योग के दिन 🕉️🌹

जून 12, 2022, रविवार
02:05 से 03:23

जून 20, 2022, सोमवार
04:53 से 05:21

जून 25, 2022, शनिवार
10:24 से 01:09, जून 26

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

🌹🕉️ रवि योग के दिन 🕉️🌹

जून 9, 2022, बृहस्पतिवार
04:31 से 05:20

जून 9, 2022, बृहस्पतिवार
05:20 से 05:20, जून 10

जून 10, 2022, शुक्रवार
05:20 से 03:37, जून 11

जून 12, 2022, रविवार
23:58 से 05:20, जून 13

जून 13, 2022, सोमवार
05:20 से 21:24

जून 19, 2022, रविवार
05:56 से 04:53, जून 20

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

आज दिनांक 09 जून, 2022 का पवित्र राशिफल….

मेष 💥
स्वार्थी इंसान से बचने की पूरी कोशिश करें, क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है. आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा. आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, जो परेशानियाँ खड़ी कर सकता है. आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है. इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है. व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें. ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं.
प्रेमी से दूरियां बन सकती हैं. रोमांटिक लाइफ में संयम और आंकलन की जरूरत है. अपनी पुरानी सोच को बदलने की जरूरत है. विवाह के डेट टल सकती है. ब्रेकअप हो सकता है. मैरिड है तो परिवार का सहयोग मिलेगा. उनकी मदद से अपने लक्ष्य को हांसिल कर पाएंगे.

वृष 💥
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. महिलाओं के लिए आज का दिन तरक्की देने वाला रहेगा. आज किसी बिजनेस डील के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है. किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग आपके लिए आज कारगर सिद्ध होगा. आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलेगी. धर्मस्थल पर नारियल का दान करें, सारे काम सिद्ध होंगे.
उतावलापन रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे. प्रेमी से बहुत सारी अपेक्षायें रखेंगे. अपने व्यवहार और बर्ताव में संयम रखें. अत्यधिक आतुरता या कामुकता रिलेशन खराब कर सकती है. अकेले हैं तो नये मित्र बनेंगे. अनैतिक सम्बन्धों में न उलझें यही आपकी लव लाइफ के लिये बेहतर है.

मिथुन 💥
बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा. मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें. आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी. नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें. रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी. अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें.
प्रेमी के साथ सेलिब्रेट करने का दिन. मन थोड़ा विचलित रहेगा. रिलेशन में अनबन हो सकती है. थकान महसूस करेंगे. विवाहित दम्पत्ति में प्रेम की मधुरता बनी रहेगी. धन का आगमन भी हो सकता है.

कर्क 💥
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. आज किसी नये काम को शुरु करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरुर लें . इस राशि के वकीलों के लिए दिन शानदार रहेगा, किसी बड़े वकील का सहयोग मिल सकता है. दुर्गा चालीसा का पाठ करें, परिवार में खुशियां आएंगी.
लव पार्टनर कंफ्यूज हो सकता है. आपसे मदद की आशा करेगा. अन मैरिड कपल या लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल विवाह के लिए विचार कर सकते हैं.

सिंह 💥
सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ. प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे. आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे. अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं. व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं. ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों.
विवाहित कपल के लिए दिन अच्छा है. अगर मैरिज पार्टनर ढूढ रहे हैं तो रिश्ता या साथी मिल सकता है. जीवनसाथी की खूबसूरती आकर्षित करेगी. उसके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे. अचानक लाभ होने की सम्भावना है.

कन्या 💥
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा, आपकी सभी समस्याओं का अंत होगा. जीवनसाथी के साथ बहस की स्थिति बन सकती है, अपने गुस्से पर काबू रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. अविवाहितों को जल्दी कोई गुडन्यूज मिल सकती है. आज ऑफिस में किसी के बारे में बुरा कहने से बचें. किसी जरूरतमंद को छाता गिफ्ट करें, करियर में तरक्की मिलेगी.
परिवार की मदद से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. विदेश यात्रा का भी संयोग बन रहा है. माता की तबीयत खराब हो सकती है. यात्रा में कुछ अनजान लोगों से मुलाकात हो सकती है. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ दोस्ती न बढ़ाएं.

तुला 💥
अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा. लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है. ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें. आपको ख़ुश रखने के लिए माता-पिता और दोस्त पूरी कोशिश करेंगे. आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे. कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा. आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी.
बच्चों के कारण परेशान रहेंगे. भावनात्मक रिश्तों को सुधारने के लिए कंप्रोमाइज करना पड़ सकता है. शेयर सट्टे से नुकसान हो सकता है. नौकरी के कारण प्रेमी से दूरियां बढ़ेंगी.

वृश्चिक 💥
आज आपको करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. आज आप अपनी सूझ बूझ से सभी व्यवसायिक सम्स्याओं का समाधान कर लेगें. आज अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव लाने से आपको फायदा होगा. आज उधार के लेन-देन से बचें, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. मछलियों को चारा खिलाएं, परिवार में खुशहाली आएगी.
प्रेम और नौकरी दोनों में सफलता मिलेगी. तरक्की हो सकती है. लव रिलेशन में आपके सम्पर्क, मित्र और विहेवियर आपकी छवि को बिगाड़ सकते हैं. पति- पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर तनाव रहेगा. शांत रहने की कोशिश करें.

धनु 💥
तनाव से छुटकारा पाने लिए कर्णप्रिय संगीत का सहारा लें. आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं. काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल सकेंगे. निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे. नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे. यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा.
लव रिलेशन में पुरानी चली आ रही गलतफैमियों को दूर करने का दिन. अगर आपका साथी आपसे दूर चला गया है तो वापिस आ सकता है. विद्यार्थियों के लिये दिन अनुकूल नहीं. बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है.

मकर 💥
आज आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी. आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे. सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा है, आपको किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है. आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी, लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे. आज दुपहिया वाहन के प्रयोग से बचें. विष्णु जी को पीले वस्त्र अर्पित करें, तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे.
विवाहित दम्पत्ति में आपसी गलतफैमियां उत्पन्न हो सकती हैं. अपने क्रोध को संयम में रखें बात बढ़ कर कोर्ट कचहरी तक पहुँच सकती है. माता से लाभ प्राप्त होगा. लव पार्टनर को खुश करने के लिये खर्चा करेंगे.

कुंभ 💥
दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी. अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी. आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है. इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है. काम पर चीज़ें थोड़ी अजीब हो सकती हैं; आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके ख़िलाफ़ जा रहा है. यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी.
लव रिलेशन में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे. दिल प्रसन्न रहेगा. प्रेमी के साथ दिन भर कनेक्शन बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच संदेह उत्पन्न हो सकता है. प्यार में सन्देह की जगह नहीं होती. आपका प्यार भरा व्यवहार रिश्ते सुधार सकता है.

मीन 💥
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. घरेलू कार्यों को पूरा करने में दिन बीतेगा. आज किसी पर तुरंत भरोसा करने से बचें, अपना भावनात्मक संतुलन बनाएं रखें. आज किसी से अपनी निजी बातें शेयर ना करें. लोग आपकी बातों का गलत फायदा उठा सकते है. लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा. गाय का घी दान करें, कारोबार में तरक्की होगी.
नए लव रिलेशन बनने की संभावना है. प्रेमी का सहयोग मिलेगा. मैरिड कपल के बीच सामंजस्य बढ़ेगा. जीवनसाथी को आंखों की तकलीफ सता सकती है. जीवनसाथी का रोमांटिक स्वभाव प्रेम के संबंधों में ऊर्जा प्रदान करेगा.

विशेष :- कुंडली विचार आवश्यक है। उपरोक्त राशिफल में भी अंतर सम्भव है। अतः अपने ज्योतिष मित्र से सलाह अवश्य लें। उचित मार्ग हेतु यह छोटा सा प्रयास भविष्य को सुरक्षित करने हेतु, सकारात्मक परिणाम को अंकित करता है।

नमो नारायण नारायणी नमोस्तुते….

🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲🌲

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें