रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Wed, Jan 12, 2022 / Post views : 43
पंजाब दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी वर्कर्स को संबोधित किया। केजरीवाल ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हम पंजाब में बेअदबी के मामले में कठोर सजा दिलवाएंगे। पंजाब के लिए हमारा पहला एजेंडा रोजगार है। पंजाब में रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। राज्य में बिजली और पानी फ्री करेंगे और ईमानदार तरीके से इंडस्ट्री लगाएंगे।
केजरीवाल ने कहा- हमने पंजाब के लिए 10 सूत्री एजेंडा तैयार किया है। AAP के नेतृत्व में पंजाब खुशहाल प्रदेश बनेगा। पहले की सरकारें एक दूसरे को बचाती रही हैं। हम पारदर्शी सरकार देंगे। इसके साथ पंजाब को नशा मुक्त करेंगे।
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब मॉडल लांच कर दिया है। जिसे आगे के लिए रोडमैप और विजन करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इसमें 10 मुद्दे शामिल किए गए हैं।
मोहाली पहुंचे केजरीवाल ने किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा से गठजोड़ न होने पर भी प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि किसान नेता बलबीर राजेवाल उनके घर आए थे। वह 60 सीटें मांग रहे थे। हालांकि तब तक आप 90 सीटों पर टिकट बांट चुकी थी। मैंने उन्हें कहा था कि 27 में से वह 10 से 15 सीटें ले सकते हैं। यहां फिर हमारी बात नहीं बनी।
आम आदमी पार्टी का पंजाब मॉडल
कोई सबूत दे तो टिकट बेचने-खरीदने वाले को जेल भेजूंगा
केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी में न तो किसी ने टिकटें बेची और न ही खरीदी। उनकी पार्टी ईमानदार है। अगर कोई सबूत देकर साबित कर दे तो 24 घंटे के अंदर टिकट बेचने और खरीदने वाले को पार्टी से निकाल दूंगा। जहन्नुम तक उनका पीछा करूंगा। उनको जेल भिजवा दूंगा। केजरीवाल ने यह भी कहा कि गलत आरोप लगाने वालों को भी नहीं छोड़ूंगा।
CM चन्नी बताएं, मैंने माफी मांगी तो क्या गिरफ्तारी से रोक दिया
कांग्रेस के केजरीवाल पर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के हाथ नहीं पकड़े कि वह मजीठिया को गिरफ्तार न करें। उन्होंने मजीठिया के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज की। अग्रिम जमानत रद्द होने के बावजूद मजीठिया को नहीं पकड़ा।
पंजाब में पार्टनरशिप में राज करती है कांग्रेस और बादल परिवार
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और बादल परिवार पार्टनरशिप में राज करती है। 1966 में पंजाब अलग राज्य बना। तब से 25 साल कांग्रेस और 19 साल बादल परिवार का राज रहा। दोनों मिलकर खाते हैं। दोनों अपनी सरकार में दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन