Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का संबंध है दाऊद इब्राहिम और उनके परिवार से इसकी जांच होनी चाहिए- प्रूफ मेरे पास- देवेंद्र फडणवीस

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Nov 9, 2021 / Post views : 219

Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आरोपों पर आज पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेस कर नए खुलासे किए हैं। इसमें कहा गया है कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कि नवाब मलिक का सीधा संबंध अडरवर्ल्ड से है, जिन्होंने मुंबई को दहलाने की साजिश रची, उन लोगों के साथ नवाब मलिक ने लेन देन किया, मुझे ऐसी 5 प्रॉपर्टी मिली हैं, इनमें से 4 प्रॉपर्टी में 100 फीसदी अंडरवर्ल्ड से संबंध है।

फडणवीस ने कहा कि मुंबई धमाके का आरोपी शहा वली खान जेल में है, सलीम पटेल दाऊद का आदमी है। कुर्ला में करीब 3 एकड़ जमीन 20 लाख में बेची गई। नवाब मलिक के परिवार ने ये जमीन दाऊद के करीबियों से खरीदी है। उन्होंने कहा कि सवाल ये उठता है आखिर नवाब मलिक ने मुंबई धमाके के गुनहगारों से जमीन क्यों खरीदी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने दो नाम लिए जिसमें एक सरदार शाह वली खान और दूसरा मोहम्मद सलीम पटेल का जिक्र किया गया, फडणवीस ने कहा कि सरदार शाह वली खान 1993 बम ब्लास्ट का गुनाहगार है, जिसे उम्रकैद हुई थी। उसने टाइगर मेमन का सहयोग किया था, साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई महानगर पालिका में बम कहां रखना है इसकी रेकी की थी, उसने ही टाइगर मेमन की गाड़ियों में RDX लोड कराया था।

दूसरे शख्स मोहम्मद सलीम पटेल का जिक्र करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वह दाऊद इब्राहिम का आदमी था. उसे फडणवीस ने हसीना पारकर का ड्राइवर बताया। इसके आगे फडणवीस ने कहा कि हसीना पारकर जब 2007 में गिरफ्तार हुई तो सलीम पटेल भी अरेस्ट हुआ था। रिकॉर्ड से पता चला कि दाऊद के फरार होने के बाद हसीना के नाम से संपत्तियां जमा होती थीं, इसमें सलीम का अहम रोल था। संपत्तियों की पावर अटॉर्नी इसके नाम से ली जाती थी, ये सलीम पटेल हसीना के सारे बिजनेस का प्रमुख था।

देवेंद्र फडणवीस ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि कुर्ला में एक तीन एकड़ जमीन है, इस जमीन की एक रजिस्ट्री सोलिडस नाम की कंपनी के नाम पर हुई जो कि नवाब मलिक के परिवार की है।

फडणवीस ने बताया कि इसकी बिक्री सरदार शाह वली खान और सलीम पटेल ने की थी। जमीन सोलिडस कंपनी को बेची गई थी। फडणवीस ने कहा कि जमीन की कीमत काफी ज्यादा थी, इसके बावजूद इसे सिर्फ 30 लाख में खरीदा गया, जिसमें से सिर्फ 20 लाख रुपये दिए गए।

गौरतलब है कि नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर बेहद संगीन आरोप लगाए थे। मलिक का कहना था कि मुंबई, महाराष्ट्र और गोवा में ड्रग्स का कारोबार देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मामले की भी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें