Sat, 02 May 2026
Breaking News
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें : बड़ी खबरें शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश गाजियाबाद वाराणसी प्रयागराज लखनऊ बैजलपुर | न्यूज़ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर प्रमुख मुख्य खबरें | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर, गोंडा : परसपुर के चरसड़ी में गैस वितरण को लेकर बवाल, पूर्व विधायक के बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज | परसपुर , गोंडा : एजेंसी परिसर में कुंवर कमलेंद्र मोहन सिंह और सावित्री गैस एजेंसी के मालिक आशू सिंह के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल | परसपुर, गोंडा : लालापुरवा बालपुर जाट में तेज रफ्तार ईको कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, 8 वर्षीय बच्ची की मौत, हाईवे जाम | परसपुर , गोंडा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन का हुआ भव्य आयोजन | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद |

: दुबई के शेख का लखनऊ एयरपोर्ट पर बरामद सैटेलाइट फोन।

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Thu, Jul 21, 2022 / Post views : 29

Share:

लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से सैटेलाइट फोन बरामद हुआ है। युवक एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहा था। इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB की जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है।

सैटेलाइट फोन अबू धाबी के बड़े बिजनेसमैन खलदून खलीफा अल मुबारक का है। बिजनेसमैन खलदून मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब यूएई और मुंबई के चेयरमैन भी हैं। युवक उनका घरेलू नौकर है। वह एक महीने पहले यूपी लेकर आया था।

देश की खुफिया एजेंसियां इस जानकारी के मिलने के बाद सतर्क हो गईं हैं। बुधवार रात इंटेलिजेंस की टीम ने फोन के साथ पकड़े गए युवक से घंटों पूछताछ की। एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी विपुल कुमार की तहरीर पर कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

•खलदून खलीफा अल मुबारक मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब यूएई और मुंबई के चेयरमैन हैं।

उन्नाव का रहने वाला है आरोपी युवक

उन्नाव के खेड़ा डौडिया का रहने वाला कुलदीप वृंदावन बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट (AI- 626) से मुंबई जाने वाला था। फ्लाइट लखनऊ से वाया मुंबई होते हुए अबु धाबी की थी। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) पर बोर्डिंग के दौरान CISF टीम ने कुलदीप के सामानों की तलाशी ली।

तभी प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। तत्काल कुलदीप को हिरासत में ले लिया गया। उसे सरोजनीनगर थाने लाया गया। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्या ने बताया कि IB टीम ने आरोपी कुलदीप से पूछताछ की है।

यूपी में 20 जून से सैटेलाइट फोन लेकर रह रहा था युवक:- DCP सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि कुलदीप ने पूछताछ में बताया है कि वह खलीफा का घरेलू नौकर है और उनके अबु धाबी स्थित घर में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह 20 जून को छुट्टी लेकर उन्नाव आया था। इस दौरान वह मालिक का बैग लेकर चला आया, जिसमें ये सेलफोन रखा था।

कब और कहां इस्तेमाल हुआ फोन, IB ब्यौरा जुटाने में लगी :- यूपी में दुबई के कारोबारी खलदून अल मुबारक के सैटेलाइटफोन का यहां आना, खुफिया एजेंसियों को संदेह में डाल रहाहै। इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इसएक महीने के दौरान इसका इस्तेमाल कब और कहां किया गया है।

दिल्ली के रास्ते यूपी में पहुंचा था प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन कुलदीप से पूछताछ में पता चला कि वह अबु धाबी से 20 जून को आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह वहां से वाया रोड उन्नाव तक आया था। जांच एजेंसी पता लगा रही है कि सैटेलाइट फोन को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों नहीं पकड़ा गया? इसके लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट मांगी गई है।

स्विट्जरलैंड का बना है सैटेलाइट फोन :- इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि कुलदीप की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने की वजह से उस पर संदेह हुआ और मामले की जानकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो को दी गई।

सैटेलाइट फोन से जुड़ी 4 बड़ी बातें:-

1.देश में प्रतिबंधित है सैटेलाइट फोन पकड़ा गया।

2.सैटेलाइट फोन स्विट्जरलैंड का बना हुआ है।

3.फोन की कनेक्टिविटी सीधे सैटेलाइट से होने की वजह से इसकी किसी भी कॉल को ट्रेस नहीं किया जा सकता है।

4.देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा न हो, इसलिए भारत में इसे प्रतिबंधित किया गया है।

अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें शेखर न्यूज़ के साथ, जो रखे आपको हर पल अपडेट।-----------www.shekharnews.com

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें