Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: दिल्ली में कोरोना के 2700 से ज्यादा मामले, 7 माह का रिकॉर्ड टूटा

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Sat, Jan 1, 2022 / Post views : 234

Share:

दिल्ली में 21 मई के बाद से सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले मिले हैं. 21 मई को आए थे 3009 केस मिले थे. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 3.64 फीसदी हो गई है, जो 7 महीने में सबसे ज्यादा संक्रमण दर है.

दिल्ली में कोरोना के मामले (Delhi Covid Cases) रोजाना नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड केस 2700 के पार दर्ज किए गए हैं. राजधानी में कोरोनाकी संक्रमण दर 3 फीसदी से ज्यादा हो गई है. पिछले  24 घण्टे में आए 2716 नए मामले मिले हैं, जो करीब 7 महीने में सबसे ज्यादा कोरोना मामले हैं.

21 मई के बाद से सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले मिले हैं. 21 मई को आए थे 3009 केस मिले थे. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 3.64 फीसदी हो गई है, जो 7 महीने में सबसे ज्यादा संक्रमण दर है. इससे पहले संक्रमण दर 21 मई के बाद से सबसे ज्यादा, 21 मई को 4.76% थी पॉजिटिविटी थी. मुंबई में भी 6347 कोरोना केस सामने आए हैं, जो पिछले दिन से 12 फीसदी ज्यादा हैं. 

दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 6 हजार के पार कर गई है. यह वास्तव में 6360 हो गई है. एक्टिव केस भी करीब 7 महीने में सबसे ज्यादा हो गए हैं. 5 जून के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज हो गए हैं. 5 जून को सक्रिय केस का 6731 आंकड़ा था. दिल्ली, मुंबई और देश के अन्य शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को फिर एडवाइजरी जारी की है. इसमें राज्यों से अस्थायी अस्पताल बनाने, विशेष टीमें गठित करने और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की सघन निगरानी करने को कहा गया है. इसके पहले भी राज्यों को बुखार और गले में खराश के सामान्य मरीजों को भी संदिग्ध मानकर कोविड टेस्ट करने की हिदायत दी गई थी.

 यह भी पढ़ें | यूपी में विधान सभा चुनाव लड़ेंगे CM योगी, सीट को लेकर कही ये बात

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कुछ राज्यों में कोरोना की टेस्टिंग में गिरावट को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है. राज्यों से ज्यादा से ज्यादा आऱटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट करने को कहा गया है. 

दिल्ली में हालांकि पुलिस और प्रशासन कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है. 31 दिसंबर की रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच काफी चालान किए गए. आईपीसी की धारा 188 के तहत 294 केस दर्ज किए गए हैं. जबकि 870 कोविड चालान किए गए. 

भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन बढ़ता जा रहा है. भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 1431 केस सामने आ चुके हैं. हालांकि राहत की बात है कि इनमें से 488 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं. देश के 23 राज्यों में ओमिक्रॉन पैर पसार चुका है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 454 केस हैं, और दूसरे नंबर पर दिल्ली 351 मामलों पर है. 

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 22,775 लोग संक्रमित हुए हैं. जबकि एक दिन पहले संक्रमितों का आंकड़ा 16,764 था. इस लिहाज से 36 फीसद की बढोतरी हुई है. देश में कोरोना के रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी के चलते सक्रिय मामलों में भी उछाल देखने को मिला है. देश में सक्रिय मामले फिर 1 लाख को पार कर गए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले बढ़कर 1,04,781 तक पहुंच गए हैं. 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें