Sat, 24 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, कल देहरादून में की थी रैली

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Jan 4, 2022 / Post views : 261

Share:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने लिखा, 'मैंने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण करवाएं।'

आपको बता दें कि केजरीवाल ने कल यानी सोमवार को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित किया था। उससे पहले रविवार को लखनऊ में भी उन्होंने एक रैली की थी। आपको बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उत्तरखांड और पंजाब में आम आदमी पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

आपको बता दें कि दिल्ली में ओमिक्रॉन की डरा देने वाली रफ्तार भी सामने आई है। यहां कोरोना के जितन मरीज मिल रहे हैं उनमें से 81 में ओमिक्रॉन पाया जा रहा है। हालांकि, केजरीवाल ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं या नबीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि दिल्ली में सिर्फ सिर्फ 8.5 प्रतिशत में डेल्टा की पुष्टि हुई है।

दिल्ली में फैल चुका है ओमिक्रॉन
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में बताया था कि ओमिक्रॉन के कारण ही संक्रमण दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और रविवार को यह 6.5 फीसदी तक जा पहुंची। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंगलवार को पाबंदियों पर कोई फैसला ले सकता है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि बीते दो दिन में 187 संक्रमितों की जीनोम जांच रिपोर्ट आई है, इनमें 152 में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। तीन दिन पहले ही जैन ने बताया था कि 48 फीसदी नमूनों में ओमिक्रॉन पाया जा रहा है। इससे साफ है कि संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा, अब आ रही रिपोर्ट बयां कर रही कि ओमिक्रॉन फैल चुका है।

दिल्ली में प्रतिबंधों पर फैसला आज संभव
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में लगभग 96 कोविड के बेड खाली हैं, सिर्फ चार फीसदी बेड पर ही मरीजों का इलाज चल रहा है। हमने 37 हजार बेड तैयार किए हैं। सरकार हर मोर्चे पर तैयार है,100 लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है और लगभग 75लोगों को कोविड की दूसरी खुराक का टीका लगाया जा चुका है। हमारे पास बूस्टर डोज लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मंगलवार को होने वाली अपनी बैठक में अधिक प्रतिबंधों पर विचार कर सकता है ताकि संक्रमण के प्रसार पर काबू पाया जा सके। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें