Tue, 27 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: जेल में गुरू का पंगा।

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Wed, Jul 13, 2022 / Post views : 166

Share:

रोड रेज केस में पटियाला जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू अपने बर्ताव से फिर सुर्खियों में आ गए। उनके साथ बैरक में बंद कैदियों ने कहा कि सिद्धू तू-तड़ाक कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन को कर दी।

वहीं सिद्धू का कहना है कि इन कैदियों ने उनके कार्ड से बिना बताए खरीदारी की है। हालांकि हालात को देखते हुए जेल प्रशासन ने सिद्धू के साथ बंद कैदियों की बैरक बदल दी है। वहीं सिद्धू के करीबियों का कहना है कि बर्ताव को लेकर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

सिद्धू के साथ 5 कैदी बंद:-सिद्धू के साथ 5 और कैदी बंद किए गए हैं। सिद्धू बैरक से ही जेल ऑफिस का काम करते हैं। सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सिद्धू को अगर कोई सामान मंगवाना होता है तो वह साथ बंद दूसरे कैदियों से मंगवा लेते हैं।

नवजोत सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने बामशक्कत कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया।

ऐसे भड़का विवाद:- जेल सूत्रों के मुताबिक सिद्धू का कहना है कि इन कैदियों ने उनके कार्ड से बिना बताए सामान खरीदा। उनकी कार्ड की लिमिट कम है, इसलिए उन्होंने इस पर एतराज जताया था। वहीं कैदियों का कहना है कि सिद्धू ने उनके साथ तू-तड़ाक से बात की। जिसकी उन्होंने जेल अफसरों को शिकायत भी कर दी।

सिद्धू पंजाब के पटियाला स्थित इसी जेल में बंद हैं। उनकी सुरक्षा की वजह से उनसे फैक्ट्री या बेकरी के बजाय बैरक के भीतर से ही काम लिया जाता है।

जेल प्रशासन ने 3 कैदियों की बैरक बदली:- इस विवाद के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत सिद्धू के साथ बंद 3 कैदियों की बैरक बदल दी। अब उनके साथ 2 ही कैदी रह गए हैं। पटियाला जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ कैदियों की बैरक बदली गई है। हालांकि इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते। जेल नियमों के अनुसार सिद्धू के साथ कुछ कैदियों को रखा गया है।

सिद्धू अपने भाषण में भी हर छोटे-बड़े को तू-तड़ाक ही करते हैं, इसको लेकर भी कई बार सवाल उठे लेकिन वह अपने इस अंदाज पर कायम रहतेहैं।

जुबान से विवादों में सिद्धू:- जुबान की वजह से सिद्धू कई बार विवादों में आ चुके हैं। वह हर बड़े-छोटे को तू-तड़ाक से ही बात करते हैं। जिसको लेकर एतराज भी हुआ लेकिन सिद्धू अपने स्टाइल पर कायम रहे।

चुनावी रैली के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस के भी कुछ कर्मचारी भड़क गए थे। चंडीगढ़ पुलिस के अफसर ने तो मानहानि नोटिस भी भेजा।

लखीमपुर खीरी कांड के दौरान वह मोहाली से काफिला लेकर जा रहे थे। इस दौरान तत्कालीन सीएम चरणजीत चन्नी थोड़ा लेट हुए तो सिद्धू भड़क गए और अपशब्द कह दिए।

चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान भी सिद्धू के मुंह से अपशब्द निकल गए थे।

चुनाव के दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में सिद्धू ने केजरीवाल के बारे में कहा था कि तू मेरे पास आ, तेरा मफलर उतारूं। उनकी इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारी विरोध किया था कि चुने हुए सीएम के लिए वह अभद्र भाषा बोल रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें